RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त दो जज संजय कुमार द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। दोनों जजों के नियुक्ति पत्र राष्ट्रपति भवन से हाई कोर्ट पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई थी। इनकी नियुक्ति हाई कोर्ट के एडिशनल जज के रूप में 2 साल के लिए की गई है। दोनों नवनियुक्त न्यायधीश पिछले कई वषरें से हाई कोर्ट में वकालत कर रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चीफ जस्टिस, हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता, अधिवक्ता, डीजीपी, डीसी, एसएसपी सहित कोर्ट के अधिकारी मौजूद रहे। कोलेजियम ने 4 दिसंबर 2018 को संजय कुमार द्विवेदी और दीपक प्रकाश को झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाए जाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा गया था। इन दोनों जजों के शपथ ग्रहण करने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई है।

जस्टिस दीपक कुमार द्विवेदी

हाई कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार द्विवेदी का जन्म 3 नवंबर 1967 को बिहार के औरंगाबाद में हुआ था। 1980 में इन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा पास की। रांची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। जनवरी 1994 से हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। संजय द्विवेदी सिविल, सर्विस, क्रिमिनल व कॉर्पोरेट के अच्छे अधिवक्ता रहे हैं।

जस्टिस दीपक रोशन

दीपक रोशन का जन्म 12 दिसंबर 1967 को रांची में हुआ। इनके पिता केशवनंद प्रसाद वरीय अधिवक्ता थे। रांची जिला स्कूल से इन्होंने हाई स्कूल पास की। 1958 में मारवाड़ी कॉलेज से साइंस की डिग्री प्राप्त की। 1988 में इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की। इलाहाबाद के लॉ कॉलेज से 1995 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद दिसंबर 1995 में इन्होंने अपने पिता के साथ हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार के अधिवक्ता रहे।