RANCHI: डेंगू के आतंक से झारखंड के लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि हर दिन दो से तीन नए मरीज रिम्स में इलाज के लिए आ रहे हैं। गुरुवार को भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू के दो नए मरीजों को भर्ती कराया गया है। वहीं मरीजों में पाकुड़ से आने वालों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकुड़ में डेंगू ने किस तरह से अपने पांव पसार लिए है। इसके बावजूद डेंगू से निपटने के लिए वहां कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं राजधानी में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे मच्छरों ने भी आतंक मचा रखा है। वहीं फागिंग और दवा का छिड़काव नहीं होने से भी मच्छरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। बताते चलें कि अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या क्ब्भ् पहुंच चुकी है। जबकि पिछले साल डेंगू के ख्क्भ् मरीजों को भर्ती कराया गया था।

रिम्स हॉस्टल के पीछे महिला का शव

रिम्स में हास्टल नंबर एक के पीछे गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिम्स के माच्र्युअरी में रखवा दिया है। उसके शरीर में घाव थे और बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं क्वार्टर में रहने वाले लोगों का कहना था कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। साथ ही लोगों ने बताया कि उसका परिवार भी यहीं रहता है। उनलोगों को इसकी खबर दे दी गई है। लेकिन देर रात तक कोई भी शव की पहचान करने नहीं आया था।