कचहरी के पास एक गिर गया था नाली में, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

PRAYAGRAJ: शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक विक्रम चालक था। वह नशे की हालत में जिला कचहरी के पास नाली में गिर गया था। दूसरे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। टक्कर के बाद उसे पुलिस ने घायलावस्था में एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

पुराना कटरा निवासी सुबोध (45) विक्रम का चालक था। गुरुवार की रात सवारी लेकर कचहरी वाहन स्टैंड पर पहुंचा। बताते हैं कि वहां वह कुछ दोस्तों के पास ड्रिंक किया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। वह पास में बनी नाली में गिर पड़ा। उसे काफी चोटें आई। देर रात किसी ने सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के साले ने बताया कि उसकी एक बेटी व एक बेटा है। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

धूमनगंज एरिया में धईपुर निवासी धर्मेद्र (29) पुत्र कमलेश को अज्ञात वाहन ने दो दिन पूर्व टक्कर मार दिया था। एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।