- स्वाइन फ्लू का खौफ, डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल

- 29 पेशेंट की जांच, आठ की रिपोर्ट पॉजीटिव

आगरा। टूरिस्ट स्पॉट माने जाने वाली ताजनगरी में स्वाइन फ्लू का दायरा बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर 29 पेशेंट की जांच की गई। इसमें आठ पेशेंट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेष निगरानी बरती जा रही है। एसएन में स्वाइन फ्लू संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर डॉक्टर और स्टाफ की छुट्टी रद कर दी है। आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू से मेरठ में एक मौत हो चुकी है।

टेमीफ्लू दी गई हैं

एसएन के आइसोलेशन वार्ड में एक महिला और बच्चे का इलाज चल रहा है। इन दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। यहां एक और महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया है। वहीं, दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल गुरुवार को सैंपल लिए गए थे। इनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन दोनों को टेमीफ्लू दी गई है, लेकिन भर्ती नहीं किया गया है।

पर्याप्त मेडिसिन का दावा

स्वाइन फ्लू वार्ड प्रभारी डॉ। प्रशान्त प्रकाश ने बताया कि इसके लिए अलग से वार्ड बनाया है। दो पेशेंट में एक आगरा और दूसरा फीरोजाबाद है। प्रभारी ने बताया कि टूरिस्ट स्पॉट को देखते हुए एसएन मेडीकल कॉलेज में जांच के अलावा पर्याप्त मेडिसिन की सुविधा है। एसएन के प्रमुख अधीक्षक डॉ। अजय अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज बढ़ने के बाद छुट्टी रद कर दी है। संदिग्धों के सैंपल की जांच के लिए रविवार को भी वायरोलॉजी लैब खोली जाएगी।