- गुरुदेव पैलेस के पास किराये के मकान में रह रहे थे शातिर चोर

KANPUR : बर्रा थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता उस वक्त लगी, जब उन्होंने किराये के मकान में बने 'लूट' के गोदाम का खुलासा किया। पुलिस को मकान से बड़ी संख्या में महंगे मोबाइल और ब् तमंचे मिले हैं। पुलिस ने इस गोदाम की देखरेख कर रहे दो शातिर लुटेरों भी एक बाइक के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

87 महंगे माेबाइल बरामद

बर्रा थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि काकादेव थानाक्षेत्र के गुरुदेव टाकीज के पीछे एक मकान में शातिर चोर रहते हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर कांशीराम कालोनी निवासी कन्हैया व बकरमंडी निवासी रंजीत को अरेस्ट कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर लुटेरे अपने एक अन्य फरार साथी बलिया निवासी भइया के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार कन्हैया दुनिया की नजर में गुटखा फैक्ट्री में और रंजीत डीएवी कॉलेज के किसी टीचर की कार चलाने का काम करता था। पुलिस ने उनके पास से 87 चोरी व लूट के मोबाइल, तमंचे व बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक लूट के इस गैंग का मास्टरमाइंड कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।