-मायके में रह रही पत्नी से मिलने न देने पर ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

-अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्‍‌नी से खफा रिक्शा चालक ट्रेन से कट मरा

VARANASI : प्यार में तकरार बर्दाश्त न कर पाने वालों ने मौत का रास्ता चुन लिया। मायके में रहने वाली अपनी पत्नी से मिलने से रोकने पर ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। वहीं अवैध संबंध का विरोध करने पर रिक्शा चालक ट्रेन से कट मरा। दोनों घटनाएं सारनाथ एरिया में हुई।

नहीं पूरी हुई हसरत

सारनाथ थाना एरिया निवासी दीपक कुमार (फ्0 वर्ष) ऑटो चलाता था। तीन साल पहले उसकी शादी पुरानापुल निवासी रीमा से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद रीमा को बेटी पैदा हुई। इसी दौरान पति-पत्‍‌नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद से रीमा मायके में रहने लगी। पत्नी को वापस लाने के लिए दीपक कई बार ससुराल गया लेकिन ससुराल वालों ने उसे रीमा से मिलने नहीं दिया। शुक्रवार की रात में भी दीपक ससुराल पहुंचा था। लेकिन इस बार भी उसे पत्‍‌नी से मिलने नहीं दिया गया। निराश होकर वह रात नौ बजे घर लौट आया। डिनर के बाद कमरे में चला गया। शनिवार सुबह दीपक की बहन गुंजा कमरे से बाहर निकली तो बगल में मौजूद टीनशेड के अंदर का दृश्य देख चीख पड़ी। दीपक की लाश गमछे के सहारे टीनशेड में लगी लोहे की रॉड से लटक रही थी। पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया है।

विरोध पर निकाला घर से

सारनाथ थाना एरिया के ही दीनापुर गांव निवासी रमेश राजभर (ब्भ् वर्ष) सुल्तानपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में परिवार समेत रहता था। बताया जाता है कि उसका किसी महिला से अवैध संबंध था। जिसे लेकर रमेश का अपनी पत्‍‌नी लक्ष्मीना से आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच तकरार हुई। गुस्से में रमेश घर से बाहर निकल गया और रात भर वापस नहीं आया। शनिवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए रेल पटरी के पास पहुंचे तो उन्हें रमेश का शव दिखा। आशंका है कि उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी।