-नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का भी लगा था आरोप

PATNA : मुंगेर से हथियार तस्करी के बाद अलर्ट हुई नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नालंदा पुलिस ने दो हथियार तस्करों को भारी मात्रा में गोली व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन देशी कट्टा, 91 ¨जदा कारतूस, एक चाकू और 4 मोबाइल बरामद की गयी है। सदर डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार ¨टकू कुमार व चंद्रमौली चौधरी काफी दिनों से हथियारों की तस्करी करता आ रहा है। एसपी को सूचना मिली कि तस्कर ¨टकू की ससुराल सकुनत मोहल्ला निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता के मकान में भारी मात्रा में कारतूस सप्लाई के लिए मंगायी गयी है।

पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों हथियार तस्कर
सूचना के आधार पर पुलिस टीम को ठिकाने पर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस को देखकर दोनों हथियार तस्कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। पूछताछ के क्रम में चंद्रमौली चौधरी ने बताया कि वह खंदकपर निवासी बालेश्वर प्रसाद के मकान में रहता है। जहां उसने हथियार व गोली छिपा रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मकान से हथियार व गोली का जखीरा बरामद किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई शिवपूजन सिंह, मधुसूदन सिंह व अशोक कुमार मौजूद थे.डीएसपी ने बताया कि ¨टकू व चंद्रमौली को पूर्व में भी हथियार व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया था। ¨टकू ढाई साल के बाद जेल से छुटा था। फिर हथियार तस्करी के धंधे में ही जुट गया था। डीएसपी ने बताया कि ¨टकू का पिता शत्रुघ्न प्रसाद भी पहले हथियार तस्करी करता था।

बड़ा नेटवर्क है जिले में

पुलिस सूत्रों की माने तो जिले में अवैध हथियार का बड़ा नेटवर्क है। पूर्व में भी चार हथियार तस्करों को 26 मई को पांच पिस्तौल, 102 गोलियां, सात लाख 88 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था। बरामद गोलियां पश्चिमच्बंगाल के इच्छापुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनी थी। कुछ दिन पूर्व इसी फैक्ट्री से बने हथियारों की तस्करी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा था।