-1090 के पीछे और निशातगंज बाबा का पुरवा में मिले शव

LUCKNOW

1090 वूमेन पावरलाइन के पीछे गोमती नदी में शनिवार सुबह एक महिला (50) का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। अभी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजी ही थी कि दोपहर निशातगंज मेट्रो सिटी के सामने बाबा का पुरवा में भी एक महिला (45) का शव मिला। डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हत्या कर शव फेंकने की आशंका

1090 वूमेन पावरलाइन के पीछे गोमती में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के शरीर पर साड़ी थी। शव करीब दो दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोपहर निशातगंज बाबा का पुरवा में गोमती नदी में महिला (45) का शव मिला। महानगर पुलिस ने शव को निकलवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन, देरशाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर विकास पांडेय ने बताया कि शव फूला हुआ था। करीब दो दिन पुराना है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है