महिला थाने में पीडि़त महिलाओं ने दर्ज कराया मुकदमा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: दहेज उत्पीड़न की शिकार दो महिलाओं ने महिला थाने में पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है। महिला थाने में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

दहेज के लिए कर रहे परेशान

पहला मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के लोहरी निवासी ममता पटेल ने दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी शादी भनौरी गांव के अजीत कुमार पटेल से हुई। घर वालों ने दहेज भी दिया, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। महिला थाने की पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पति के अलावा बृजलाल पटेल, राजमनी, सरदार, पानकली, अनीता, अमन समेत कई अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।

ससुराल वालों ने कराया गर्भपात

रामपुर कला गांव की पूजा देवी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ स्त्रीधन रखना, दहेज की मांग करना और मारना पीटना व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अजय कुमार पाल, श्याम, श्यामकली, आनंद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।