दो पैरानॉर्मल विशेषज्ञों ने शूट किया है वीडियो

सियान हीविट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका की दो महिलाओं ने एक ऐसा वीडियो शूट किया है जिससे बुरी आत्माओं की आसपास में मौजूदगी का संकेत मिलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई बाइबल के पन्नों को पलट रहा है। अमेरिका की दो पैरानॉर्मल विशेषज्ञ निकी पारान नॉर्मल और कैरिसा फ्लेक का कहना है कि उन्होंने उस समय का वीडियो बनाया है जिसमें एक बुरी आत्मा अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है। महिलाएं बीच-बीच में वीडियो शूटिंग को रोक देती हैं। भूत जले हुए पन्नों को देखने की कोशिश करे। इसमें कैरिसा को कहते हुए सुना जा सकता है। यह हवा के कारण नहीं है। अगर हवा का कोई झोंका होता तो यह पन्ना इस तरह से सीधा खड़ा नहीं रह पाता।

महिलाओं ने की भूत से बात

बाइबल कैसे जली किसने जलाई अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पांच मिनट के भूतिया वीडियो में दोनों महिलाएं भूत को प्रोत्साहित कर रही हैं। वे कह रही हैं तुम ऐसा कर सकते हो। तुम इतने ताकतवर हो यह सामान्य बात है। पार्श्व में कुछ आवाजों को भी सुना जा सकता है। वीडियो में किताब के पन्ने सीधे खड़े दिखाई देते हैं। वह आगे कहती है कि मैं डर के मारे कांप रही हूं। क्या तुम इसे देख सकते हो। अब यहां हर चीज से आवाज निकल रही है। असामान्य घटनाओं की गवाह महिलाएं और मनोवैज्ञानिक मीडियम्स दोनों ही रेडियो टॉक होस्ट और टीवी गेस्ट हैं। फ्लेक पेंसिलवानिया से हैं तो निकी पराउननार्मल मैरीलैंड की रहने वाली हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk