जनरल वार्ड 13 में हुई घटना
स्वरूपरानी हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग में वार्ड में 13 में करीब 50 वेड हैं। इसमें दारागंज का रहने वाला गुरुदयाल सिंह 24 मार्च से एडमिट है। उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। उसके साथ उसकी मां बृजरानी देखरेख में लगी हैं। इसी वार्ड में फतेहपुर के रहने वाले प्रेम सिंह पटेल भी एडमिट हैं। प्रेम सिंह की देखरेख के लिए उनकी वाइफ सुनीता हैं। डेली की तरह फ्राइडे इवनिंग करीब साढ़े चार बजे पेशेंट से मिलने और  उसकी हालत जानने फैमिली मेम्बर्स पहुंचे थे। इसी दौरान अजीत सिंह को देखने एक स्वास्थ्य विभाग का कांट्रेक्टर सुनील कुमार पहुंचा था. 

अचानक चल गई गोली 
वार्ड में एडमिट लोगों ने बताया कि सुनील कुमार अपने पास लाइसेंसी रिवॉल्वर रखा था। वह अपने साथी और वहां के लोगों को बार-बार रिवॉल्वर दिखा रहा था। उसकी गोली निकाल कर अलग कर दिया था। वहीं गुरुदयाल ने मीडिया को बताया कि इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे गोली बृजरानी के हाथ और चेहरे छूती हुई निकल गई। इससे वह चीख उठीं। साथ ही छर्रे चलने से सुनीता का पैर भी जख्मी हो गया. 

पीटते हुए बाहर निकाली
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोली से जख्मी बृजरानी ने तुरंत ही गोली चलाने वाले कांट्रेक्टर सुनील कुमार को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे थप्पड़ रसीद करते हुए बाहर निकालीं। बाहर पुलिस वालों ने महिला को जख्मी हालत में देखा तो दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही सुनील को पकड़ लिया और उसका लाइसेंसी गन कस्टडी में लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस ने उसे तत्काल कोतवाली में भेज दिया.

फस्र्ट एड कराया 
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जख्मी हालत में मिली बृजरानी और सुनीता देवी को तत्काल ट्रीटमेंट कराया। घाव ज्यादा गंभीर तो नहीं था लेकिन गोली लगने की बात से फैमिली मेम्बर्स सहम गए थे। कुछ देर बाद ही बृजरानी के पति और बड़ा बेटा भी वहां पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद कांट्रेक्टर के दोस्त स्वरूपरानी हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर हंगामा बरपाया। पुलिस चौकी में पोस्टेड एक पुलिस कांस्टेबल को कार्रवाई करने के विरोध पर रिपेार्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी. 

रिवॉल्वर से गोली चली थी, जिसमें एक महिला जख्मी हो गई। गोली दीवार से टकराकर महिला को जा लगी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है व उसका रिवॉल्वर जब्त कर लिया गया है.
-समर बहादुर
सीओ, कोतवाली

जनरल वार्ड 13 में हुई घटना

स्वरूपरानी हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग में वार्ड में 13 में करीब 50 वेड हैं। इसमें दारागंज का रहने वाला गुरुदयाल सिंह 24 मार्च से एडमिट है। उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। उसके साथ उसकी मां बृजरानी देखरेख में लगी हैं। इसी वार्ड में फतेहपुर के रहने वाले प्रेम सिंह पटेल भी एडमिट हैं। प्रेम सिंह की देखरेख के लिए उनकी वाइफ सुनीता हैं। डेली की तरह फ्राइडे इवनिंग करीब साढ़े चार बजे पेशेंट से मिलने और  उसकी हालत जानने फैमिली मेम्बर्स पहुंचे थे। इसी दौरान अजीत सिंह को देखने एक स्वास्थ्य विभाग का कांट्रेक्टर सुनील कुमार पहुंचा था. 

अचानक चल गई गोली 

वार्ड में एडमिट लोगों ने बताया कि सुनील कुमार अपने पास लाइसेंसी रिवॉल्वर रखा था। वह अपने साथी और वहां के लोगों को बार-बार रिवॉल्वर दिखा रहा था। उसकी गोली निकाल कर अलग कर दिया था। वहीं गुरुदयाल ने मीडिया को बताया कि इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे गोली बृजरानी के हाथ और चेहरे छूती हुई निकल गई। इससे वह चीख उठीं। साथ ही छर्रे चलने से सुनीता का पैर भी जख्मी हो गया. 

पीटते हुए बाहर निकाली

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोली से जख्मी बृजरानी ने तुरंत ही गोली चलाने वाले कांट्रेक्टर सुनील कुमार को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे थप्पड़ रसीद करते हुए बाहर निकालीं। बाहर पुलिस वालों ने महिला को जख्मी हालत में देखा तो दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही सुनील को पकड़ लिया और उसका लाइसेंसी गन कस्टडी में लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस ने उसे तत्काल कोतवाली में भेज दिया।

फस्र्ट एड कराया 

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जख्मी हालत में मिली बृजरानी और सुनीता देवी को तत्काल ट्रीटमेंट कराया। घाव ज्यादा गंभीर तो नहीं था लेकिन गोली लगने की बात से फैमिली मेम्बर्स सहम गए थे। कुछ देर बाद ही बृजरानी के पति और बड़ा बेटा भी वहां पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद कांट्रेक्टर के दोस्त स्वरूपरानी हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर हंगामा बरपाया। पुलिस चौकी में पोस्टेड एक पुलिस कांस्टेबल को कार्रवाई करने के विरोध पर रिपेार्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी. 

 

रिवॉल्वर से गोली चली थी, जिसमें एक महिला जख्मी हो गई। गोली दीवार से टकराकर महिला को जा लगी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है व उसका रिवॉल्वर जब्त कर लिया गया है।

-समर बहादुर, सीओ, कोतवाली