RANCHI: नई दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार को बाइक डिवाइडर से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। इससे बाइक पर सवार रांची के युवक समेत दो की मौत हो गई। इसमें एक की पहचान रांची के सत्य विजय शंकरन के रूप में की गई है। वहीं मरने वाला दूसरा युवक खानपुर का चंद्रशेखर है। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि दोनों ही युवक हिंदू राव कॉलेज में थे। बताते चलें कि चार नवंबर को ही इस ब्रिज को आम लोगों के लिए खोला गया था।

सेल्फी या रफ्तार है वजह

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां ब्रिज पर दोनों युवकों द्वारा सेल्फी लेने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ लोगों के अनुसार तेज रफ्तार की वजह से एक्सीडेंट हुआ है। चूंकि दोनों युवक पुल के नीचे गिर गए थे। जबकि उनकी बाइक पुल पर ही थी। ऐसे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा की एक्सीडेंट कैसे हुआ।

बाइक स्टंट से पुलिस का इनकार

पुलिस अधिकारी की मानें तो इस ब्रिज पर जहां एक्सीडेंट हुआ है वहां लेफ्ट टर्न है। ऐसे में बाइक स्टंट की आशंका नहीं के बराबर है। लेकिन पुल से नीचे गिरना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट का वायर निकला हुआ है। जिसमें फंसकर एक्सीडेंट की आशंका जताई जा रही है।