ऐसी है जानकारी
इस बारे में नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक करीब 6,500 लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। यहां से निकालकर इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि कोप्पू तूफान मनीला के उत्तर पूर्व से करीब 215 किमी दूर स्िथत तटीय शहर कासीगुरन पर आया। इसके आने का समय सुबह चार बजे बताया गया है।

हवाओं की रफ्तार करीब 210 किमी प्रति घंटा
तूफान को लेकर बताया गया है कि इसमें चलने वाली हवाओं की रफ्तार करीब 210 किमी प्रति घंटा है। इसको लेकर सरकारी 'नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन काउंसिल' के प्रमुख अलेग्जेंडर पामा ने डीजेडबीबी रेडियो पर बताया कि उनको इस बात की उम्मींद है कि यह जल्द ही देश से चला जाएगा।

कई जगहों पर हुआ भूस्खलन
स्थानीय रेडियो स्टेशनों की मानें तो तूफान से कासीगुरन शहर सहित औरोरा प्रांत भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। यहां पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए हैं। इसके अलावा समीपवर्ती इजाबेला प्रांत में भी यही हाल हुआ है। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बुरी तरह से बाधित हो गई है। ये भी बताया गया है कि कोप्पू में तेज बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। इससे सड़क संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk