लंदन (पीटीआई)। लंदन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आईसीओ) ने गुरुवार को डेटा संरक्षण कानून की गंभीर उल्लंघनों के लिए फेसबुक पर पांच लाख पौंड (करीब 4 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका मामले में इस सोशल नेटवर्किंग साइट के बर्ताव को लेकर लगाया गया है। दरअसल, कैंब्रिज एनालिटिका ने गलत तरीके से करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डेटा हासिल कर लिया था, जिसका इस्तेमाल कथित रूप से साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में किया गया था।

आठ करोड़ यूजर्स का डेटा लीक

आइसीओ ने अपनी जांच में पाया गया कि साल 2007 से 2014 के बीच फेसबुक ने यूजरों की परमिशन के बिना ऐप बनाने वाले को उनकी निजी जानकारियों तक पहुंचा दिया। ब्रिटेन में कानून उल्लंघन के तहत फेसबुक पर अधिकतम जुर्माना ठोका गया है। यदि यह मामला यूरोपीय संघ (ईयू) के नए डाटा सुरक्षा कानून लागू होने के बाद होता तो जुर्माने की राशि अधिक हो जाती। डाटा लीक की घटना के बाद ईयू ने कड़े कानून प्रभावी किए हैं। बता दें कि इस साल मार्च में डाटा लीक का मामला सामने आने के बाद फेसबुक की दुनियाभर में खूब आलोचना हुई थी। आरोप लगाया गया था कि कैंब्रिज एनालिटिका ने आठ करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स के डाटा का एक एप के जरिये दुरुपयोग किया था।

संयुक्त राष्ट्र में बोले ट्रंप, भारत में आजाद समाज, लाखों लोग निकले गरीबी रेखा से बाहर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बेटी को बताया 'डायनामाइट'

International News inextlive from World News Desk