-संगम में विसर्जित की बड़ी बहन की अस्थियां

ALLAHABAD: केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने अपनी बड़ी बहन नर्वदा को अंतिम विदाई दी। परिजनों के साथ संगम तट पर पहुंचीं और बड़ी बहन नर्वदा की अस्थियों को संगम की धारा में विसर्जित किया। अस्थि विसर्जन के दौरान उनकी आंखें छलछला उठीं।

मां की तरह थीं बड़ी बहन

मंत्री उमा भारती की बड़ी बहन नर्वदा (7भ् वर्ष) का कुछ दिनों पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था जिससे पूरा परिवार दुख में था। उमा भारती को भी गहरा दुख पहुंचा था। उनका अपनी बहन से बहुत लगाव था। बड़ी बहन नर्वदा उमा भारती से करीब ख्0 वर्ष बड़ी थीं जिनकी गोद में खेल कर उमा भारती बड़ी हुई हैं। बड़ी बहन उमा भारती की मां से कम नहीं थीं।

नहीं की किसी से मुलाकात, लौटाया

केंद्रीय मंत्री बुधवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से परिजनों के साथ बहन की अस्थि कलश लेकर संगम नगरी पहुंचीं। वो पूरी तरह अपने निजी कार्य से इलाहाबाद पहुंची थीं, लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके आने की जानकारी हो गई तो बड़ी संख्या में लोग उनकी आगवानी में पहुंच गए। जिन्हें देखते ही वे भड़क उठीं और सबको लौटा दिया। कहा, मैं यहां अपनी बहन की अस्थियों का विसर्जन करने आई हूं। मैं न तो सरकार की ओर से आई हूं और न ही पार्टी की ओर से। ये मेरा निजी दौरा है। ट्रेन से उतरने के बाद वे सीधे संगम तट पर गई और बहन की अस्थियां विसर्जित कीं। इसके बाद दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस पहुंची। परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। इस दौरान कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की और करीब एक बजे लौट गई।