डेली हो रही है चेन स्नेचिंग

अरे मैडम! आपने ज्वैलरी पहन रखी है। क्या आपको पता है कि शहर में क्राइम कितना बढ़ गया है। डेली चेन स्नेचिंग हो रही है। अगर खुद को सेफ रखना चाहती हैं तो अपनी ज्वैलरी निकाल लें.  राह चलते कोई पुलिस वाला भी आपसे ऐसी बातें करे तो एलर्ट हो जाएं। क्योंकि आजकल शहर में बदमाशों का एक ऐसा गैंग एक्टिव है जो ज्वैलरी लूटने के लिए कोई भी ड्रामा कर सकता है। आप ठगी का भी शिकार हो सकती हैं.

Senior citizen हुई शिकार

संडे अर्ली मार्निंग चन्द्रलोक के पास रहने वाली विमला श्रीवास्तव मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। टहल कर वह वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान घर पहुंचने से पहले ही एक युवक पहुंचा। उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल रही होगी। उसने विमला को अपनी बातों में उलझा लिया। पुलिस बनकर उनकी लाखों की ज्वैलरी उड़ा ले गया। जबतक उन्हें कुछ समझ में आता, बदमाश वहां से निकल कर भाग चुके थे.

सविता मैडम का मर्डर हुआ है

विमला श्रीवास्तव के बेटे अनूप श्रीवास्तव ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि उनकी मां के पास एक युवक पहुंचा। उसने कहा कि मां जी, आप ज्वैलरी पहन कर क्यों निकली हैं। क्या आपको पता नहीं कि यहां पर सविता मैडम का मर्डर हुआ है। इस बात पर अनूप की मां ने कहा कि मर्डर हुआ है तो वह क्या करें। ऐसे में बदमाश ने खुद को पुलिस वाला बताया। वार्निंग दी कि समय खराब है। ज्वैलरी पहन कर निकल रही हैं। बदमाश इधर ही भागे हैं। फिर आप लूट जाएंगी तो पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी। पुलिस वाला समझ कर अनूप की मां उसकी बातों में फंस गई। फिर क्या था। उनकी चार सोने का कंगन, सोने की चेन और अंगूठी उतरवा लिया और लेकर भाग गया.

पुलिस में किया complain

अनूप ने बताया कि घर के अंदर पहुंच कर उसकी मां ने इस घटना की जानकारी दी। अनूप बाहर निकले और मोहल्ले वालों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गए। इतना पता चल पाया कि दो लड़के थे। लेकिन दोनों भाग चुके थे। अनूप सीधे कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कंप्लेन दर्ज कराई। इस कंप्लेन पर कोतवाली पुलिस एक्टिव दिखी और जांच करने पहुंची भी लेकिन बदमाशों का पता चलना तो मुश्किल था.


इटावा के बदमाश active

कुछ दिन पहले ही ठीक इसी तरह की घटना दरभंगा कालोनी में हुई थी। बदमाशों ने एक महिला को इसी तरह से शिकार बनाया। इसका खुलासा तब हुआ जब सिविल लाइंस पुलिस ने इलाहाबाद और इटावा के बदमाशों को पकड़ा था। पुलिस इस गैंग के सिर्फ तीन बदमाशों को ही पकड़ सकी और उनकी दो बाइक जब्त की गई थी। जांच में पता चला था कि उनके पास पांच बाइक है और आधा दर्जन से अधिक बदमाश मिलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कभी स्नेचिंग तो कभी पुलिस वाले बनकर वे महिलाओं को लूट रहे हैं। हालांकि अभी तक बदमाशों की अरेस्टिंग नहीं हो सकी है.