-करीब 500 पुलिसकर्मी मॉर्निग में होंगे राउंड पर

-एसएसपी ने यूपी 100 की ड्यूटी में किया बदलाव

BAREILY: डिस्ट्रिक्ट में लगातार बढ़ती वारदातों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने ऑन रोड पुलिस की नई प्लानिंग की है। इसके तहत मॉर्निग और इवनिंग में ज्यादा पुलिस फोर्स सड़कों पर रहेगी। इसके लिए यूपी 100 में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में चेंज किया गया है। अब ड्यूटी सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 5 बजे से शुरू होगी। हालांकि, इससे पीआरवी में तैनात स्टाफ का डेली शेड्यूल चेंज होगा, लेकिन पब्लिक की सिक्योरिटी फ‌र्स्ट है।

रात 3 बजे के सोने लगती है थ्ाना पुलिस

अक्सर देखने में आता है कि लूटपाट की वारदातें सुबह और शाम के वक्त ज्यादा होती हैं। रात में थाना पुलिस करीब 2 या 3 बजे तक ड्यूटी पर जागती है, लेकिन इसके बाद उसे नींद आने लगती है। इसका फायदा बदमाश उठाते हैं। वहीं शाम के वक्त भी लूट और स्नेचिंग की वारदातें अधिक होती हैं। जबकि, पुलिस की संख्या काफी कम है। ऐसे में, सभी जगह सिक्योरिटी करना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं पीआरवी में भी सुबह 8 बजे ड्यूटी बदलने के लिए पुलिसकर्मी 6 बजे से घर से बाहर निकलते हैं। इसी वजह से यूपी 100 की ड्यूटी में बदलाव किया जा रहा है।

79 पीआरवी फील्ड में तैनात

बरेली डिस्ट्रिक्ट को यूपी 100 की 85 पीआरवी मिली थीं, जिसमें एक का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया था। 4 पीआरवी को रिजर्व में रखा गया है और 79 पीआरवी फील्ड में प्वाइंट पर खड़े होकर ड्यूटी कर रही हैं। एक पीआरवी में एक एसआई या एचसीपी, एक कांस्टेबल एमडीटी ऑपरेटर और एक ड्राइवर कांस्टेबल या होमगार्ड होता है। मौजूदा समय में पीआरवी स्टाफ की ड्यूटी सुबह 8 बजे और रात 8 बजे बदलती है।

3 बजे से सड़क पर होगी पुलिस

एसएसपी के नए आदेश के तहत अब ड्यूटी सुबह 5 बजे से बदलेगी और 12 घंटे की ड्यूटी होगी। 79 पीआरवी में एक समय में 237 पुलिसकर्मी तैनात होंगे और दोनों शिफ्ट के मिलाकर पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 474 हो जाती है। जब ड्यूटी सुबह 5 बजे से होगी, तो पुलिसकर्मी करीब 3 बजे ही ड्यूटी के लिए जग जाएंगे और अपने प्वाइंट पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे रोड पर भी मूव करेंगे। इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों के सड़क पर मौजूद होने का फायदा पब्लिक को ही मिलेगा। यही हाल शाम 5 बजे भी होगा।

यूपी 100 की डिटेल

79 पीआरवी

474 पुलिसकर्मी

5 एम व 5 पीएम ड्यूटी टाइम चेंजिग

12 ऑवर ड्यूटी

डिस्ट्रिक्ट में फोर्स की संख्या

41-इंस्पेक्टर

328-एसआई

418-एचसीपी

2133 कांस्टेबल

पब्लिक की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए यूपी 100 की ड्यूटी की टाइमिंग में चेंज किया गया है। टाइमिंग चेंज होने से सुबह व शाम के वक्त करीब पौने चार सौ पुलिसकर्मी सड़क पर मूव करेंगे।

जोगेंद्र कुमार, एसएसपी बरेली