- अभी तक सवा लाख से अधिक नए वोटर्स बढ़ चुके हैं डिस्ट्रिक में

- शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए करीब 60 पोलिंग बूथ बढ़ने की उम्मीद

>BAREILLY: यूपी विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम चुनाव आयोग जल्द ही जारी हो सकता है। इसको देखते हुए नए वोटर्स को जोड़ने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। जिससे पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ना तय है। अभी तक करीब सवा लाख से अधिक वोटर्स बढ़ें हैं। इसको देखते हुए डिस्ट्रिक्ट में ऑफिसर्स करीब 60 पोलिंग बूथ बढ़ाने की बात कह रहे हैं। वहीं अभी करीब 30 से 40 हजार वोटर्स और बढ़ सकते हैं। वोटर्स के बढ़ने पर बूथ की संख्या और बढ़ानी होगी।

लगातार बढ़ रहे हैं वोटर्स

जिले के सवा लाख से ज्यादा नए वोटर्स के बढ़ने के साथ ही टोटल वोटर्स की संख्या फिलहाल 30,49,889 हो गई है। 12 जनवरी को अंतिम प्रकाशन के बाद नए वोटर्स को जोड़ने का काम दोबारा से किया जाएगा। यह सिलसिला नामांकन के आखिरी दिन तक चलेगा। इस बीच 30 हजार से अधिक और वोटर्स के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। जबकि, इसके मुकाबले जिले में पोलिंग बूथों की संख्या 3239 ही है। ऐसे में देखा जाए तो इतने अधिक वोटर्स का मतदान 3239 पोलिंग बूथ में काफी मुश्किल है। क्योंकि, आयोग ने 1500 से अधिक वोटर्स वाले क्षेत्र में एक से अधिक पोलिंग बूथ बनाने की बात ही है। ऐसे में इतने पोलिंग बूथ पर मतदान करा पाना संभव नहीं है।

दो दर्जन हो चुके है आईडेंटीफाई

ऐसे में बिना बाधा उत्पन्न हुए चुनाव कराने के लिए पोलिंग बूथ की संख्या तय मानी जा रही है। चुनाव अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक पोलिंग बूथ को आईडेंटीफाई भी कर लिया है। जबकि और पोलिंग बूथ को बनाए जाने का काम चल रहा है। हालांकि, अभी तक जिन पोलिंग बूथों को सेलेक्ट किया गया उस पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। अधिकारियों की मानें तो जिले में करीब 60 नए पोलिंग बूथ बढ़ सकते हैं। पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाने के पीछे नए वोटर्स बिना किसी प्रॉब्लम्स के वोटिंग कर सके। उन्हें घर से दूर किसी और पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए न जाना पड़े।

विस चुनाव एक नजर

- 50,57,118 टोटल पॉपुलेशन।

- 30,49,889 टोटल वोटर्स।

- 16,68,709 मेल वोटर्स।

- 13,81,093 फीमेल वोटर्स।

- 87 अदर वोटर्स।

- 3239 पोलिंग बूथ।

- 60 पोलिंग बूथ बढ़ने की उम्मीद।

वोटर्स की संख्या बढ़ने से पोलिंग बूथ भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

राजेश कुमार मिश्रा, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रोरल ऑफिसर