तीन सीट्स पर हुआ कड़ा मुकाबला
गोरखपुर की नौ विधानसभा सीट्स में से तीन सीट्स ऐसी थीं, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें चिल्लूपार के अलावा गोरखपुर ग्रामीण और पिपराइच में कड़ी टक्कर रही। इसके अलावा बाकी सभी सीट्स पर बीजेपी कैंडिडेट्स ने एक तरफा जीता हासिल की। इसमें सिर्फ शहर विधानसभा के राधा मोहन दास अग्रवाल ही ऐसे कैंडिडेट्स रहे, जिन्हें एक लाख से ज्यादा वोट्स हासिल हुए, वहीं सबसे ज्यादा जीत का अंतर भी राधा मोहनदास का ही रहा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राणा राहुल सिंह को 60 हजार से ज्यादा वोट्स से हराया। इसमें सिर्फ चिल्लूपार सीट ही दूसरे के खाते में गई, जबकि पिपराइच और गोरखपुर ग्रामीण में बीजेपी के कैंडिडेट्स जीतने में कामयाब रहे।

एक जगह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व
नौ विधानसभा सीट्स में यूं तो आधी आबादी का रिप्रेजेंटेशन करने के लिए कई कैंडिडेट्स चुनावी समर में कूदे थे, मगर इसमें से सिर्फ संगीता यादव ही ऐसी कैंडिडेट रहीं, जिन्होंने कामयाबी हासिल की। इसके अलावा कैंपियरगंज, खजनी और बांसगांव में फीमेल कैंडिडेट्स टॉप थ्री में जगह बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन वह जीत का स्वाद नहीं चख सकीं। इसमें बांसगांव की शारदा देवी, खजनी से रूपावती बेलदार जहां तीसरे नंबर पर रहीं, वहीं कैंपियरगंज से चिंता यादव दूसरे नंबर पर रहने में कामयाब रहीं।

ज्यादा अंतर से जीते यह कैंडिडेट्स
राधा मोहनदास अग्रवाल (शहर) - 60558
संगीता यादव  (चौरीचौरा) - 45660
फतेह बहादुर सिंह  (कैंपियरगंज) - 32854

इनकी जीत का अंतर रहा कम
विनय शंकर तिवारी (चिल्लूपार) - 3359
विपिन सिंह  (गोरखपुर ग्रामीण) - 4410
महेंद्र पाल सिंह  (पिपराइच) - 12809

 

1

गोरखुपर शहरडा0 राधा मोहन दास अग्रवालभारतीय जनता पार्टी122221

राणा राहुल सिंहकांग्रेस61491
2गोरखपुर ग्रामीणविपिन सिंहभारतीय जनता पार्टी83686
विजय बहादुर यादवसमाजवादी पार्टी79276
3कैंपियरगंजफतेह बहादुरभारतीय जनता पार्टी91636
चिन्ता यादवइंडियन नेशनल कांग्रेस58782
4पिपराइचमहेन्द्र पाल सिहभारतीय जनता पार्टी82739
आफताब अहमद उर्फ गुड्डू भइयाबहुजन समाज पार्टी69930
5सहजनवाशीतल पाण्डेयभारतीय जनता पार्टी72213
यशपाल रावतसमाजवादी पार्टी56836
6खजनीसन्त प्रसादभारतीय जनता पार्टी71492
राजकुमारबहुजन समाज पार्टी51413
7चौरीचौरासंगीता यादवभारतीय जनता पार्टी87863
मनुरोजन यादवसमाजवादी पार्टी42203
8बांसगांवविमलेश पासवानभारतीय जनता पार्टी71966
शारदा देवीसमाजवादी पार्टी49093
9चिल्लूपारविनय शंकर तिवारीबहुजन समाज पार्टी78177
राजेश त्रिपाठीभारतीय जनता पार्टी74818


National News inextlive from India News Desk