वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव
वाराणसी कैंट सीट पर टिकट बंटवारे के बाद विरोध का सामना करने वाले सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को हराया है। यहां तीसरे स्थान पर बसपा के रिजवान अहमद रहे। वाराणसी उत्तरी में त्रिकोणीय लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन परिणाम में भाजपा के रवीन्द्र जायसवाल ने बड़े अंतर से कांग्रेस के हाजी अब्दुल समद अंसारी को हराया। तीसरे नम्बर पर बसपा के सुजीत कुमार मौर्या रहे।
वाराणसी दक्षिणी से डॉ नीलकण्ठ तिवारी
सात बार के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता दादा श्यामदेव राय चौधरी का टिकट कटने से इस सीट पर भाजपा के लिए खतरा माना जा रहा था। मगर यहां भी कांटे की लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी डॉ। नीलकण्ठ तिवारी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ। राजेश कुमार मिश्रा को मात दी है। तीसरे नम्बर पर बसपा के राकेश त्रिपाठी रहे।
रोहनिया में सुरेन्द्र नारायण सिंह
ये सीट लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनाव में सपा के खाते में चली गई थी। लेकिन आम चुनाव में भाजपा के सुरेन्द्र नारायण सिंह औढ़े ने सपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक महेन्द्र सिंह पटेल को हराया है। तीसरे नम्बर पर बसपा के प्रमोद कुमार सिंह रहे। सेवापुरी में अपना दल के नील रतन पटेल नीलू ने सपा के दिग्गज नेता एवं राज्य मंत्री रहे सुरेन्द्र पटेल को हराया है। यहां तीसरे स्थान पर बसपा के महेन्द्र कुमार पाण्डेय रहे।
पिण्डरा में डॉ अवधेश सिंह
भाजपा के डॉ अवधेश सिंह ने बसपा के बाबूलाल पटेल को हराया है। यहां सीटिंग विधायक कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर पहुंच गए। शहर से सटे शिवपुर सीट पर भाजपा के अनिल राजभर ने बड़े अंतर के साथ बसपा के आनंद मोहन उर्फ गुड्डू यादव को हराया है। बसपा के वीरेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सुरक्षित सीट अजगरा में भाजपा गठबंधन की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया है। सीटिंग विधायक बसपा के त्रिभुवन राम तीसरे स्थान पर चले गए।
Varanasi Cantt।
SAURABH SRIVASTAVA Bharatiya Janata Party 132609
ANIL SRIVASTAVA Indian National Congress 71283
RIJWAN AHMAD Bahujan Samaj Party 14118
Varanasi North
RAVINDRA JAISWAL Bharatiya Janata Party 116017
ABDUL SAMAD ANSARI Indian National Congress 70515
SUJEET KUMAR MAURYA Bahujan Samaj Party 32574
Varanasi South
DR। NEELKANTH TIWARI Bharatiya Janata Party 92560
RAJESH MISHRA Indian National Congress 75334
RAKESH TRIPATHI Bahujan Samaj Party 5922
Rohaniya
SURENDRA NARAYAN SINGH Bharatiya Janata Party 119885
MAHENDRA SINGH PATEL Samajwadi Party 62332
PRAMOD KUMAR SINGH Bahujan Samaj Party 30531
Shivpur
ANIL RAJBHAR Bharatiya Janata Party 110453
ANAND MOHAN "GUDDU YADAV" Samajwadi Party 56194
VIRENDRA SINGH Bahujan Samaj Party 46657
Sevapuri
NEEL RATAN SINGH PATEL "NEELU" Apna Dal (Soneylal) 103423
SURENDRA SINGH PATEL Samajwadi Party 54241
MAHENDRA KUMAR PANDEY Bahujan Samaj Party 35657
Pindra
AVADHESH SINGH Bharatiya Janata Party 90614
BABULAL Bahujan Samaj Party 53765
AJAY RAI Indian National Congress 48189
Ajagara
KAILASH NATH SONKAR Suheldev Bhartiya Samaj Party 83778
LALJI SONKAR Samajwadi Party 62429
TRIBHUVAN RAM Bahujan Samaj Party 52480
नोट : मतगणना का पहला रुझान मिलते ही हम आपको हर घंटे जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे। टॉप 3 कंडीडेट हैं सूची में।
National News inextlive from India News Desk