KANPUR@Inext.co.in

KANPUR: लोकतन्त्र के महापर्व के बाद अब फैसले की घड़ी आ गई है। सैटरडे की सुबह 8 बजे से कानपुर नगर की 10 एसेंबली सीट्स के लिए डाले गए वोट्स की काउंटिंग शुरू होगी। इसके साथ ही दोपहर होते-होते कैंडीडेट्स की जीत के बड़े-बड़े दावों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। दोपहर 2 बजे तक सभी 10 सीट्स रिजल्ट आने के अफसर दावे कर रहे हैं। फ्राईडे को एडमिनिस्ट्रेशन अफसर वोट्स की काउंटिंग की तैयारियां कराने में जुटे रहे।

पहले पोस्टल बैलेट

सैटरडे को सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की काउटिंग शुरू होगी। 20 हजार के लगभग पड़े पोस्टल व सर्विस वोटर्स की गिनती के लिए करीब 30 टेबल लगाई जाएंगी। इसके बाद ईवीएम वोट्स की काउंटिंग होगी। ईवीएम वोट्स की काउंटिंग के लिए 140 टेबिल लगाई जानी है। काउटिंग कर रहे इम्प्लाइज पर माइक्रोआब्जर्वर नजर रखेंगे। इसके साथ ही कैमरे भी लगाए गए हैं। हर राउंड के बाद दो-दो ईवीएम की जांच भी की जा सकती है। जिससे काउटिंग में कोई गड़बड़ी न हो।

57 परसेंट से अधिक

कानपुर नगर की 10 एसेंबली सीट्स के 100 कैंडीडेट्स किस्मत 19 फरवरी को वोटिंग के बाद इवीएम में लॉक हो गई थी। 57 परसेंट से अधिक वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वोटिंग के बाद कैंडीडेट अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सबसे अधिक 64 परसेंट मतदान बिठूर एसेंबली सीट पर हुआ था। दूसरे नम्बर पर बिल्हौर और तीसरे स्थान पर वोटिंग के मामले में घाटमपुर विधानसभा रही।

एसेंबली सीट्स- टोटल वोट- वोट पड़े

बिल्हौर- 3,77,294-- 2,39,763

बिठूर- 3,53,435-- 2,29,611

कल्याणपुर- 3,33,787-- 1,74,475

गोविन्द नगर- 3,48,799--1,83,045

सीसामऊ- 2,72,221--1,53,157

आर्य नगर- 2,79,031-- 1,46,545

किदवई नगर- 3,54,260--2,03,176

कानपुर कैंट- 3,35,147--1,75,091

महाराजपुर- 4,07,742--2,34, 606

घाटमपुर- 3,08,399-- 1,90,380

एसेंबली सीट्स- वोटिंग परसेंट

बिल्हौर- 63.55

बिठूर- 64.97

कल्याणपुर- 52.27

गोविन्द नगर- 52.48

सीसामऊ- 56.26

आर्य नगर- 52.52

किदवई नगर- 57.35

कानपुर कैंट- 52.23

महाराजपुर- 57.54

घाटमपुर- 61.73

एसेंबली सीट- बिल्हौर (209)

1- शिवकुमार बेरिया- सपा

2- कमलेश चन्द्र दिवाकर- बसपा

3- भगवती प्रसाद सागर- भाजपा

4- नरपत सिंह- रालोद

5- रामअवतार- लोकदल

6- बाबूराम- वोटर्स पार्टीज इंटरनेशनल

7- सुरेन्द्र सिंह- भारतीय सुभाष सेना

8- सुभाष- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

9- मनोज कुमार- इंडीडिपेंडेंट

एसेंबली सीट- बिठूर(210)

1- अभिजीत सिंह सांगा- भाजपा

2- करन सिंह- राष्ट्रीय लोकदल

3- मुनीन्द्र शुक्ला- सपा

4- रामप्रकाश कुशवाहा-बसपा

5- पुनीत कुमार- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

6- पुष्पा- जयहिन्द जय भारत पार्टी

7-शशीदेवी-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

8-शैलेन्द्री कुशवाहा-जन अधिकार मंच

9- सुरेन्द्र राजपूत- शिवसेना

10- नीरज कुमार- निर्दलीय

11- पवन कुमार सिंह- निर्दलीय

12- रवीन्द्र कुमार- निर्दलीय

13- विशाल- निर्दलीय

14- शैलेन्द्र - निर्दलीय

एसेंबली सीट- कल्याणपुर(211)

1- दीप कुमार- बसपा

2- नीलिमा कटियार- भाजपा

3-सतीश कुमार निगम-सपा

4-कुलदीप सिंह चौहान-शिवसेना

5-दीपक- आधी आबादी पार्टी

6-धर्मदेव- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)

7-रामप्रताप-प्राउटिस्ट ब्लाक, इंडिया

8-विजयलक्ष्मी-भारतीय इंसान पार्टी

9-धीरज कुमार गुप्ता-निर्दलीय

एसेंबली सीट- गोविन्द नगर (212)

1- अंबुज शुक्ला- कांग्रेस

2- निर्मल तिवारी-बसपा

3- राजूपाल- रालोद

4-सत्यदेव पचौरी- भाजपा

5-वीरेन्द्र कुमार सरवरिया- बहुजन मुक्ति पार्टी

6- शैल मिश्रा- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

 

एसेंबली सीट- सीसामऊ(213)

1-हाजी इरफान सोलंकी- सपा

2-नन्दलाल कोरी-बसपा

3- सुरेश अवस्थी-भाजपा

4-अंकित श्रीवास्तव-भारतीय कायस्थ सेना

5-किशन लाल बाल्मीकि- भारतीय इंसान पार्टी

6-लड्डन-राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल

7- संजय कुमार उर्फ संजय चक- बहुजन पार्टी

8-हीरालाल सिंह जायसवाल-उ.प्र। रिपब्लिक पार्टी

9-मनमोहन मिश्रा- निर्दलीय

एसेंबली सीट- आर्य नगर(214)

1- अमिताभ बाजपेई-सपा

2-प्रमोद कुमार जैसवाल-कांग्रेस

3-सलिल विश्नोई- भाजपा

4-अब्दुल हसीव- बसपा

5- किशनलाल- बहुजन मुक्ति पार्टी

6-रबीउल्लाह-आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन

7-चमन कुमार- निर्दलीय

8-त्रिलोकीनाथ- निर्दलीय

9-सुन्दर कश्यप- निर्दलीय

एसेंबली सीट- किदवई नगर (215)

1-अजय कपूर-कांग्रेस

2-महेश त्रिवेदी- भाजपा

3-संदीप कुमार-बसपा

4-प्रतिमा चक-देश शक्ति पार्टी

5-रामकरन-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

6-विनोद कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी

7-सुरजीत सिंह-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

8-सीताराम शुक्ला- निर्दलीय

9-सुशील कुमार वर्मा- निर्दलीय

एसेंबली सीट- कानपुर कैंट (216)

1-धर्मेन्द्र सिंह- रालोद

2-नसीम अहमद-बसपा

3-रघुनन्दन सिंह भदौरिया- भाजपा

4-सोहेल अख्तर अंसारी-कांग्रेस

5-मो। हसन रूमी-सपा

6-गौरव कुमार मिश्रा-सर्वजन समता पार्टी

7-दानिश अली- नेशनल पीस पार्टी सेक्युलर

8-दिनेश कुमार गुप्ता- राष्ट्रीय विकलांग पार्टी

9-मो। फिरोज- समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर

10- मोहित-सर्व सम्भाव पार्टी

11-रंजीत सिंह सेंगर- शिवसेना

12-मो। शहाबुद्दीन- राष्ट्रीय उल्मा काउंसिल

13- सुधा गुप्ता-भातीय शक्ति चेतना पार्टी

14-संतोष कुमार कशुवाहा- निर्दलीय

15-मनोज कुमार- राकांपा

एसेंबली सीट- महाराजपुर (217)

1- अरूणा तोमर- सपा

2- धर्मेन्द्र तिवारी- रालोद

3-मनोज कुमार शुक्ला- बसपा

4-राजाराम पाल- कांग्रेस

5-विश्वनाथ यादव-राकांपा

6-सतीश महाना-भाजपा

7-अवधेश-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

8-सुधीर कान्त- बहुजन मुक्ति पार्टी

9-अनीता देवी-निर्दलीय

10- प्रदुम्न-निर्दलीय

11-प्रवीण कुमार-निर्दलीय

12- बलवान सिंह- निर्दलीय

एसेंबली सीट- घाटमपुर(218)

1-कमलरानी-भाजपा

2-नन्दराम सोनकर-कांग्रेस

3-सरोज कुरील- बहुजन समाज पार्टी

4-बाबूराम-जन अधिकार मंच

5-राजेन्द्र- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल

6-रामजीवन-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

7-विजय गौतम- ओजस्वी पार्टी

8-श्रवण कुमार- निर्दलीय