-यूपी बोर्ड के दसवीं में 79.13 परसेंट व बारहवीं में 81.61 परसेंट रहा बनारस का रिजल्ट

-10वीं का रिजल्ट .22 परसेंट गिरा, 12वीं का 4.18 परसेंट चढ़ा

VARANASI

यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं के एग्जाम का रिजल्ट रविवार को दोपहर में डिक्लेयर हो गया। दसवीं में बीएस इंटर कॉलेज, पैगंबरपुर सारनाथ की वैष्णवी केशरी ने 93.33 मा‌र्क्स हासिल कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने के साथ डिस्ट्रिक्ट में टॉप पर किया। वैष्णवी को 600 में से 560 मा‌र्क्स मिले हैं। वहीं बारहवीं में एपीएसबीएन इंटर कॉलेज, भैरवतालाब के सुरेंद्र कुमार यादव ने 88.80 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर डिस्ट्रिक्ट के टॉप बने। उन्हें 500 में से से 444 मा‌र्क्स मिले हैं।

दसवीं से बेहतर बारहवीं

इस साल दसवीं में 79.13 परसेंट व बारहवीं में 81.61 परसेंट बनारस के स्टूडेंट्स सफल रहे है। जबकि सन् 2017 में दसवीं का रिजल्ट 79.35 परसेंट व बारहवीं का 77.43 परसेंट रिजल्ट था। यानी इस साल दसवीं का रिजल्ट .22 परसेंट नीचे चला गया। वहीं बारहवीं का रिजल्ट 4.18 परसेंट बढ़ गया। इस साल एग्जाम में कड़ाई होने के बावजूद रिजल्ट लास्ट ईयर की तुलना में अच्छा रहा। इंटर में पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लास्ट ईयर की तुलना में बढ़ी है। हालांकि दसवीं में रिजल्ट का परसेंट मामूली नीचे गिरा है।

टॉप लिस्ट में ये भी रहे

यूपी बोर्ड दसवीं में सारनाथ स्थित धर्मचक्र विहार इंटर कॉलेज के हर्ष कुमार पटेल 92.83 परसेंट (557/600) मा‌र्क्स हासिल कर डिस्ट्रिक्ट में सेकेंड प्लेस पर रहे। इसी कॉलेज की निधि पाल 92.67 परसेंट (556/600) मा‌र्क्स प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट में तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बारहवीं में स्वामी एसएस इंटर कॉलेज, रोहनियां की श्वेता मौर्या व जेएसपी इंटर कॉलेज, जंसा के संघर्ष सिंह संयुक्त रूप से 88.40 परसेंट मा‌र्क्स (442/500) हासिल कर डिस्ट्रिक्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आरएम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज, भोजूबीर की शिवानी सिंह यादव 88.20 परसेंट मा‌र्क्स (441/500) हासिल कर डिस्ट्रिक्ट में तीसरे स्थान पर रहीं।