-शिक्षा विभाग ने वर्ष 2019 के लिए जारी किया छुट्टियों का लिस्ट

-साल के 365 दिन में महज 236 दिन ही चलेगी क्लास

VARANASI

माध्यमिक स्कूलों में इस साल हर तीसरे दिन छुट्टी रहेगी। यह पढ़कर आप चौंक गए होंगे। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से सन् 2019 के लिए जारी छुट्टी की लिस्ट कुछ ऐसी ही है। विभाग की ओर से यह लिस्ट एक जनवरी को जारी किया गया। इसमें (एक जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक) साल के 365 दिन में 113 दिन अवकाश है। इस 113 दिन में समर वैकेशन/संडे/अवकाश दिवस शामिल है। इसके अलावा भी कई अचानक छुट्टियां होंगी जब स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां हर तीसरे दिन की बजाए अलग-अलग दिनों पर होंगी।

और भी बंद होंगे क्लास

माध्यमिक विद्यालयों में सन् 2019 में महज 236 दिन ही क्लासेस चलेंगी। महापुरुषों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के जन्म दिवस पर सभी विद्यालयों में प्रोग्राम भी आयोजित होंगे, जिसमें छात्रों को उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया जाएगा। तब भी क्लासेस बंद रहेंगी।

40 दिन का समर वैकेशन

कैलेंडर में इस बार 16 दिन तक यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शामिल की गयी हैं। इस बीच भी क्लासेस प्रभावित रहेंगी। डीआईओएस डॉ। विजय प्रकाश सिंह की ओर से सभी प्रिंसिपल को भेजे गए ऑर्डर में 21 मई से 30 जून तक समर वैकेशन को मेंशन किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में शोक सभाएं अब केवल कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के निधन पर ही होंगी। पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों के निधन पर अब शोकसभा पर रोक लगा दिया गया है।