मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

सीएम पद संभाला:

1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्में अखिलेश यादव यूपी के 33वें मुख्यमंत्री बने थे। देश के सबसे बड़े राज्य करीब 2.2 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने इतनी कम उम्र में संभाल ली थी। आज उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नवाब कहा जाता है। युवा वर्ग अखिलेश को बेहद पसंद कर रहा है।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई:
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव आज भी उन्हे टीपू नाम से बुलाते हैं। अखिलेश ने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने मैसूर की यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढा़ई करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से एनवायरन्मेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

खेलकूद बेहद पसंद:
सीएम अखिलेश यादव जिस तरह से राजनीति में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं, उसी तरह से वह दूसरी गतिविधियों में भी शामिल होने की कोशिश करते हैं। भले ही वह उसमें कम समय दे पाते हों। सीएम अखिलेश को खेलकूद की दुनिया से बेहद लगाव है। वह आज अपने राज्य के युवाओं को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

फुटबॉल से लगाव:

खेल की दुनिया में अखिलेश यादव को फुटबॉल से ज्यादा लगाव है। वह स्कूल के दिनों से ही फुटबाल खेलते अा रहे हैं। एक बार जब वह अपने स्कूल में फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान जज किया गया कि वह वहां पर खेल रहे लड़कों के बीच सबसे अलग तरीके से खेल रहे थे। उनकी रनिंग, ​ड्रिबलिंग और किक तक की लोगों ने काफी तारीफ की थी।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

फुटबॉल से नाक चोटिल:
सीएम के फुटबॉल प्रेम का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार इसकी वजह से उनकी नाक भी चोटिल हो चुकी है। उन्हें अस्पताल में इसके लिए एडमिट कराया गया था। वह एक बार मैसूर के कॉलेज में फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान राइट आउट पोजीशन में खड़े थे, तभी अपोजिट टीम की किक से उनकी नाक फैक्चर हो गई थी।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

इन्हें मानते देवता:
डियागो माराडोना, डी स्टेफनो, जॉर्ज बेस्ट, बॉबी मायावी, क्रिफ और पेले को बेहद पसंद करते हैं। विभिन्न देशो के इन बड़े फुटबॉलर्स को वह बिल्कुल देवताओं की तरीके से मानते हैं। शुरुआत से ही वह इन फुटबॉल प्लेयर की एक झलक पाने को बेताब रहते थ्ो। ऐसे में आज भी इनके टीवी पर आने पर उन्हें ध्यान से देखते हैं।

मिलिए डियागो माराडोना,पेले के फैन अखिलेश यादव से

यूपी भी हो शामिल:

आखिलेश यादव बीते साल सितंबर में डेल्ही डाजनमोज फुटबॉल क्लब की नई जर्सी का उद्धाटन करने गए थे। यहां पर ब्राजील के नामचीन फुटबॉल खिलाडी रोबेर्टो कार्लोस थे। ऐसे में सीएम का फुटबॉल प्रेम जाग गया था और वह मंच पर ही रोबेट्रो के साथ ​ड्रिबलिंग करने लगे थ्ो। सीएम की कोशिश है कि देश विदेश में फुटबॉल में यूपी भी शामिल हो।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

courtesy# www.rediff.com/news

Interesting News inextlive from Interesting News Desk