lucknow@inext.co.in

LUCKNOW : कोलकाता में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने के विरोध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान ममता बनर्जी की हिंसात्मक एवं दमनात्मक राजनीति के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं न काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जुलूस का नेतृत्व किया।

हिंसा का तांडव

प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने जुलूस के बाद कहा कि इतिहास में किसी भी राजनैतिक दल द्वारा हिंसा का ऐसा तांडव पहली बार किया गया। ममता बनर्जी अब बौखला चुकी हैं। गुंडों और माफिया को संरक्षण देकर सरकार चलाने वाली ममता बनर्जी को बंगाल की जनता सबक सिखाने का फरमान जारी कर चुकी है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तुष्टीकरण और माफिया के दम पर चल रही तृणमूल सरकार को तृण की तरह उखाड़ फेकने का संकल्प ले चुका है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डॉ। चंद्रमोहन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख तरूणकांत त्रिपाठी, डॉक्टर अरूणकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

अमित शाह के रोड शो में पश्चिम बंगाल में हिंसा, TMC के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही BJPभाजपा की लहर से बौखलाया विपक्ष

वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा की लहर से विपक्ष बौखला चुका है। इसी वजह से सोमवार को कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रोड शो में हिंसा की। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को निशाना बनाया और महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ी।