- सपा के छह से ज्यादा प्रत्याशियों को कांग्रेस का लगा करंट

- कांग्रेस ने उतारे अपने प्रत्याशी, कानपुर भी बना कांग्रेस का गढ़

- प्रत्याशियों में असमंजस, कौन लड़ेगा चुनाव, किसका कटेगा टिकट

LUCKNOW :गठबंधन के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की तो दोनों दलों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने 29 प्रत्याशियों की अपनी सूची में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां सपा पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है और उनमें से कई ने नामांकन भी कर दिया है। इससे दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति है कि आखिर गठबंधन के बैनर तले चुनाव कौन लड़ेगा और किसका टिकट कटेगा। कांग्रेस ने अपने गढ़ रायबरेली और अमेठी की पांच सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है जबकि बाकी पांच सीटों पर बातचीत जारी है। वहीं कानपुर देहात की महराजपुर सीट पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा िलया है।

मुकेश श्रीवास्तव का भी कटा टिकट

कांग्रेस ने बहराइच की पयागपुर सीट से सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव का टिकट कटा है। इस सीट से कांगे्रस ने भगत राम मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह कानपुर की महराजपुर सीट से सपा प्रत्याशी अरुणा तोमर के अलावा कांगे्रस प्रत्याशी राजाराम पांडेय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसी तरह बस्ती की रुधौली सीट पर भी सपा के रामललित चौधरी की जगह अब सईद चौधरी चुनाव लड़ेंगे। फरेंदा सीट पर सपा के विनोदमणि त्रिपाठी के साथ कांग्रेस के विरेंद्र चौधरी, कौशांबी की चायल सीट पर सपा प्रत्याशी चंद्रबली सिंह पटेल के साथ कांग्रेस के तलत अजीम चुनाव को भी टिकट दे दिया गया है। रायबरेली की सरेनी सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस ने अशोक सिंह को टिकट दिया है। हरचंदपुर में सुरेंद्र विक्रम सिंह को सपा ने तो राकेश सिंह को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। वहीं अमेठी सीट पर अमिता सिंह को टिकट दिए जाने पर बातचीत जारी है। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा का टिकट बरकरार रखा गया है। इस सूरत में नामांकन कर चुके कांग्रेस के मारूफ खान को अपना नामांकन वापस लेना पड़ सकता है।

कांग्रेस ने उतारे कई दिग्गज

कांग्रेस ने अपनी नई लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को भी जगह दी है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कमांडो रह चुके कमल किशोर को खजनी से टिकट दिया गया है। कमल किशोर 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद भी बन चुके हैं। इसी तरह अजय राय को पिंड्रा से तो अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रायबरेली सदर से बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह राजेश कुमार मिश्रा को वाराणसी दक्षिण और ललितेश पति त्रिपाठी को मडि़हान से टिकट ि1मला है।

अभी रायबरेली और अमेठी की बची हुई पांच सीटों पर बातचीत जारी है। जिन सीटों पर कांगे्रस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहां सपा प्रत्याशियों को वापस लिया जाएगा।

- राजेंद्र चौधरी

मुख्य प्रवक्ता, सपा