- बसपा पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया

-भाजपा सरकार बनने पर श्रवण साहू हत्याकांड की सीबीआई जांच

-सीने का बटन खोलकर नहीं घूम सकेंगे गुंडे, यूपी के हालात बेहद खराब

LUCKNOW: तमाम मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं द्वारा बीते कुछ दिनों के दौरान लगातार बसपा को समर्थन दिए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा समाज को बांटने वाली राजनीति कर रही है। हारी हुई लड़ाई लड़ रही बसपा अब खुलेआम मजहब के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा को बदनाम करने वाली तथाकथित सेक्युलर पार्टियां यह जान लें कि देश को पंथ या मजहब के नाम पर नहीं चलाया जा सकता है। हम समाज को बांटने वाली राजनीति नहीं करते हैं तभी जनता ने हमें 2014 में बहुमत के साथ संसद भेजा था। जनता इस बार भी सूबे में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने जाही है।

सपा ने खुद को माना कमजोर

सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने खुद को कमजोर मान लिया था, तभी उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस के विरोध में सपा की नींव डाली थी, उनके उत्तराधिकारी ने पानी फेर दिया। शिक्षक रहे राजनाथ सिंह ने अवसरवादी गठबंधन करार देते हुए गणित के अनुसार इसकी व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि गणित में 'माइनस प्लस माइनस' बराबर माइनस ही होता है। जबकि 'माइनस गुणा माइनस' प्लस होता है। अर्थात यदि गठबंधन की जगह विलय हुआ होता तो मैं इसे सही मानता।

तो दुरुस्त होगी कानून-व्यवस्था

सूबे की कानून-व्यवस्था को देश में सबसे बदतर करार देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने पर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। कोई भी गुंडा अपने सीने के बटन खोलकर घूमने की जुर्रत नहंी करेगा। आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में इंटरव्यू के नाम पर जमकर धांधली हुई है। नोटबंदी पर बोले कि फैसला राजनैतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है।

सीबीआई जांच की संस्तुति करे

राजधानी के श्रवण साहू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पीडि़तों को राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है। चुनावी फायदा या नुकसान देखे बिना राज्य सरकार को मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति करनी चाहिए। मैं भरोसा दिलाता हूं कि स्वीकार किया जाएगा अन्यथा भाजपा की सरकार आने पर मैं खुद सीएम से मामले की सीबीआई जांच कराने को कहूंगा। वहीं दावा किया कि भाजपा सरकार में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्तियां होंगी। अ‌र्द्धसैनिक बलों की तरह महिलाओं को 33 फीसद जगह दी जाएगी। वहीं दो करोड़ का कारोबार करने वाले व्यापारियों को कोई खाता बही रखने की जरूरत नही होगी। पचास लाख तक की आय वाले प्रोफेशनल्स को भी केवल 25 लाख पर टैक्स देनाोगा।

डॉ। मनमोहन सिंह का अपमान नहीं, सम्मान किया

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गये भाषण के बाद कांग्रेस नेताओं की नाराजगी पर बोले कि 'रेनकोट' की बात कहकर पीएम ने किसी का अपमान नहीं बल्कि सम्मान किया है। उनके कार्यकाल में कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, लेकिन डॉ। मनमोहन सिंह इससे बचे रहे। वहीं डॉ। मनमोहन सिंह पर तंज भी कसा कि उन्होंने संसद में नोटबंदी को 'बिगेस्ट आर्गनाइज्ड क्राइम' बताया था। क्राइम कौन करता है, उन्हें भलीभांति पता होगा। कहा कि ऐसे मामलों में संयम से काम लेना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र में छोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए। वहीं दाऊद इब्राहिम पर कहा कि उसके खिलाफ पाकिस्तान को तमाम सुबूत दिए जा चुके हैं। इंटरनेशनल कम्युनिटी की ओर से भी पाकिस्तान पर दबाव डाला जा रहा है।