- कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत, महिला सदस्यों को किया गिरफ्तार, बाद में छोड़ा

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र आचार संहिता के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को जेल की हवा खानी पड़ी। बगैर परमिशन विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मगर उन्होंने बाद में उन्हें छोड़ दिया। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का चेतना तिराहे से बेलन से थाली बजा कर प्रदर्शन करना था। जिसके लिए कांग्रेसियों का जमावड़ा शुरू हो चुका था।

बेलन से थाली पीटने की थी तैयारी

नोटबंदी के बाद कांग्रेस भी लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध जताने में है। सोमवार को इसके विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुबह साढ़े ग्यारह बजे गोलघर स्थित इंदिरा प्रतिमा के सामने से टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक बेलन से थाली बजाते हुए जुलूस निकालने की तैयारी की थी। जिम्मेदारों ने इसकी परमिशन प्रशासन से नहीं ली थी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लघंन पाए जाने पर कार्रवाई की। नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रेमलता चतुवेर्दी कर रही थी।

वर्जन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद जमाल को पुलिस ने आचार संहिता में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जुलूस निकालने की वजह से गिरफ्तार किया है। जिलाध्यक्ष को मना किया गया, उसके बाद भी उन्होंने जुलूस निकाला, इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

- अभय मिश्रा, सीओ कैंट