- पिछली साल के मुकाबले बेहतर हुआ सेक्स रेश्यो

- करीब 40 फीसद हुई आधी आबादी की तादाद

- रिप्रेजेंटेटिव चुनने में अहम रोल अदा करेंगे फीमेल वोटर्स

GORAKHPUR: विधानसभा चुनाव 2017 का बिगुल फूंका जा चुका है। पॉलिटिकल पार्टीज के साथ ही निर्वाचन आयोग इलेक्शन को कंडक्ट कराने की तैयारियों में जुट गया है। कैंडिडेट्स भी वोटर्स को अट्रैक्ट करने की कोशिश में जुट गए हैं। इलेक्शन 2017 में आधी आबादी फिर मजबूत नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले जहां फीमेल वोटर्स की तादाद बढ़ी है, वहीं जेंडर रेश्यो भी काफी बेहतर हुआ है। इस बार जिस भी कैंडिडेट्स को फीमेल वोटर्स का सपोर्ट मिलेगा, वही मजबूत दावेदार होगा।

हर विधानसभा में बढ़ा रेश्यो

गोरखपुर की हर विधानसभा में इस बार फीमेल वोटर्स की तादाद बढ़ी है। वहीं, कुल वोटर्स की तादाद में भी इजाफा हुआ है। इतना ही जेंडर रेश्यो में भी फीमेल बढ़ी हैं। ओवरऑल बात की जाए तो करीब 40 फीसद से ज्यादा फीमेल वोटर्स इस बार इलेक्शन का फैसला करने के लिए तैयार हैं। विधानसभा नामावली के पब्लिकेशन से पहले जहां ओवरऑल जेंडर रेश्यो 799 था, वहीं इस वक्त जो वोटर लिस्ट अपडेट कर पब्लिश की जानी है उसमें जेंडर रेश्यो 803 हो चुका है।

2017

AC Name Male Female Total

320 Campierganj 199876 163374 363272

321 Pipraich 214176 171901 386112

322 GKP Urban 233792 193086 426937

323 GKP Rural 217040 176445 393508

324 Sahjanwa 197037 157590 354645

325 Khajni 203396 159908 363307

326 Chauri Chaura 188857 150315 339198

327 Bansgaon 206406 163394 369817

328 Chillupar 239767 191414 431184

Grand Total 1900347 1527427 3427980

2012

AC Name Male Female Total

320 Campierganj 187978 145589 333567

321 Pipraich 189195 145236 334431

322 GKP Urban 199738 156978 356716

323 GKP Rural 191334 149051 340385

324 Sahjanwa 179490 139781 319271

325 Khajni 182937 140091 323028

326 Chauri Chaura 178533 138026 316559

327 Bansgaon 184327 142991 327318

328 Chillupar 224523 175612 400135

Grand Total 1718055 1333355 3051410