-वोटर्स लिस्ट बना रोचक महाभारत के अलावा रामायण, मुगल काल शासकों के नाम के वोटर्स भी देंगे वोट

1 इंसान, 1 शैतान
इतना ही नहीं 9 विस क्षेत्र में इंसान, शैतान और भगवान भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एक शैतान, एक इंसान बाकी 463 भगवान के नाम वोटर्स लिस्ट में शामिल है। जो वोट देने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं 10 तैमूर, 1089 अकबर और 100 बाबर भी वोट देंगे।

अर्जुन और भीम सबसे आगे
शकुनी, दुर्योधन के अलावा महाभारत के बाकी सभी पात्र भी चुनाव के दिन पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचेंगे। वोट देने में सबसे अधिक अर्जुन और भीम आगे रहेंगे। क्योंकि, इनके नाम के वोटर्स की संख्या जिले में सबसे अधिक है। जिले के 9 विस क्षेत्र में 1777 अर्जुन हैं, तो 1700 भीम। वहीं शकुनी 2 और दुर्योधन 26 हैं। इसी तरह युधिष्ठिर 31, नकुल 61, सहदेव 54 और अभिमन्यु 47 हैं। जबकि, कर्ण 291, भीष्म 59 है। हालांकि शिखंडी नाम का कोई भी वोटर नहीं है। ऐसे में वोटिंग का यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है.

द्रौपदी और कुंती भी कम नहीं
द्रौपदी का भी विस चुनाव में अहम रोल होगा। क्योंकि, जिले में 60 द्रौपदी 15 फरवरी को मतदान करेंगी। वहीं पांडवों की मां कुंती नाम के वोटर्स भी जिले में कम नहीं है। 908 कुंती विस चुनाव में वोट देंगी। इसके अलाव बाकी पात्रों के नाम भी विस चुनाव के लिस्ट में शामिल है।