- चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था

- हर मतदान केंद्र पर मोर्चा संभालेगी पैरामिलेट्री

GORAKHPUR: विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोन के चार जिलों में चार मार्च को होने वाले मतदान के लिए 80 हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की गई। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने चुनावी ड्यूटी के संबंध में निर्देश जारी किए। ब्रीफिंग के बाद फोर्स को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया। आईजी ने बताया कि चार जिलों के चुनाव में 80 हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 1076 मतदान केंद्रों की बेव कॉस्टिंग कराई जाएगी। किसी बूथ पर लोकल पुलिस को फटकने नहीं दिया जाएगा।

इन जिलों में होंगे चुनाव

जिला विधान सभा क्षेत्र मतदान स्थल वेब कास्टिंग पैरामिलेट्री फोर्स सेक्टर

गोरखपुर 09 3705 471 108 कंपनी 279

देवरिया 07 2493 250 86 कंपनी 154

कुशीनगर 07 2516 165 76 कंपनी 121

महराजगंज 05 1762 190 59 कंपनी 109

इतनी फोर्स लगी

कुल फोर्स - 80,000

सिविल पुलिस - 27000

होमगार्ड जवान - 23000

पैरामिलेट्री - 30000

कुल सेक्टर - 663

यह होगी व्यवस्था

- हर मतदान केंद्र के बाहर पुलिस का सुरक्षा घेरा रहेगा।

- हर बूथ पर दो सशस्त्र सहित चार जवानों की होगी तैनाती

- चारों जिलों में 50 हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

- 663 सेक्टर बनाकर सेक्टर पुलिस अधिकारी-मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

- किसी घटना, विवाद की सूचना पर 10 मिनट पर मजिस्ट्रेट-पुलिस अधिकारी पहुंचेंगे।

जिले में यह होगी व्यवस्था

कुल मतदेय स्थल - 3705

क्रिटिकल बूथ - 246

वल्नरेबल बूथ - 116

सीओ - 24

सब इंस्पेक्टर - 1000

हेड कांस्टेबल 600

कांस्टेबल - 7500

पैरा मिलेट्री फोर्स - 108 कंपनी