- सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

- एक विधानसभा में लगेंगी 14 टेबल

आगरा। 11 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। मतगणना कराए जाने की तैयारी जिला प्रशासन स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर सहित चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये सभी आरओ को रिपोर्ट करेंगे।

20 से शुरू होगा प्रशिक्षण

मतगणना के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी से प्रशिक्षण दिए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मतगणना के लिए करीब 200 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शीघ्र ही प्रशिक्षण आदि का कार्य शुरू हो जाएगा।

शाम तक आ जाएंगे परिणाम

शाम चार बजे तक सभी विधानसभाओं के चुनाव परिणाम आ जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 126 टेबल लगाई जाएंगी। इन पर एक टाइम में 56 कर्मचारी लगाए जाएंगे।

सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश मालपाणी ने बताया कि मतगणना का कार्य शुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। मतगणना पूर्ण न होने तक मतगणना का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शाम तक सभी विधानसभाओं के चुनाव परिणाम आ जाएंगे।