31 मई तक कार्य पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने स्मार्ट सिटी के लिए चुने गये उत्तर प्रदेश्ा के सात शहरों लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी, अलीगढ़ तथा इलाहाबाद में कार्य निर्धारित किये गए तय समय सीमा में ही खत्म करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजनाओं के विभिन्न स्तरों के कार्य को शुरू से संपन्न करने के साथ तय की गयी समय सीमा 31 मई 2018 तक खत्म करना अनिवार्य है।  

इन शहरों में भी कार्य पर विचार

बैठक में स्मार्ट सिटी के लिए चयनित सात शहरों के अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ एवं रायबरेली को भी स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में चयन किये गए चतुर्थ चरण के स्मार्ट सिटी को तैयार करने पर विचार किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लखनऊ को फास्ट ट्रैक राउंड में भारत सरकार द्वारा चयनित किया गया है। द्वितीय चरण में आगरा, कानपुर, बरेली तथा तीसरे चरण की प्रतियोगिता में झांसी, अलीगढ़ एवं इलाहाबाद शहर रखा गया है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य शहरों का आर्थिक विकास कर नागरिक जीवन को बेहतर बनाना है।

National News inextlive from India News Desk