RANCHI : रांची के 45 एग्जामिनेशन सेंटर पर रविवार को यूपीएससी की सिविल सर्विसेज पीटी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। पीटी में करीब 60 परसेंट कैंडिडेट्स अपीयर हुए। सभी सेंटर पर सुबह सात बजे से ही एग्जामिनीज के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तय शिड्यूल के तहत फ‌र्स्ट पेपर सुबह नौ से 11.30 बजे तक और सेकेंड पेपर की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक ली गई है। हर सेंटर पर सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

स्टेटमेंट से जुड़े सवाल थे ज्यादा

एग्जामिनी राम प्रवेश शुक्ला ने बताया इस बार जेनरल स्टडीज में स्टेटमेंट से संबंधित सवाल ज्यादा पूछे गए थे। इसके अलावा ज्यादातर सवालों के आंसर ऑप्शन भी काफी घुमावदार थे। करेंट अफेयर्स और एनवायरमेंट से जुड़े सवालों की भी संख्या ज्यादा थी। हालांकि, ज्योग्राफी से अपेक्षाकृत कम सवाल पूछे गए थे। चार-पांच ऐसे सवाल थे, जो पिछली बार पीटी में भी पूछे गए थे। जहां तक सी-सैट की बात है, इसके सवाल सामान्य थे। एग्जामिनीज को इसे सॉल्व करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वैसे भी सी-सैट क्वालिफाईंग है। रिजल्ट तो जेनरल स्टडीज के मा‌र्क्स पर तैयार होंगे।

जटिल हिंदी ने बढ़ाई उलझन

हिंदी मीडियम में सिविल सर्विसेज पीटी देने वालों को जटिल हिंदी होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें हुई। हिंदी में जो क्वेश्चन पेपर था, उसकी भाषा काफी क्लिष्ट थी, जिस कारण एग्जामिनीज को उसे समझने के लिए इंग्लिश में क्वेश्चन को पढ़ना पड़ा। इसके बाद ही वे उस सवाल को सॉल्व कर पाए। एग्जामिनेशन हॉल से बाहर निकलने के बाद एग्जामिनीज के बीच हिंदी के क्वेश्चन पेपर को लेकर खूब चर्चा हुई।