BAREILLY:

फ्यूल के दाम में 2 रुपए की कमी होने के बाद भी यूपी परिवहन निगम ने बस के किराये में वृद्धि कर दी है। परिवहन निगम प्रबंधन को इस फैसला से एक बढ़ा झटका लगा है। एक ही दिन में निगम को 6.32 लाख रुपए की चपत लगी है। बस से सफर करने वालों की संख्या में कमी आई हैं। लोड फैक्टर कम होने से बसों से प्राप्त होने वाले राजस्व का ग्राफ एक दिन में गिर गया है।

 

किराया बढ़ा आमदनी हुई कम

परिवहन निगम के बेड़े में 500 से अधिक बसें हैं। 4 अक्टूबर को निगम की टोटल कमाई 81.48 लाख रुपए रही। वहीं 4 अक्टूबर की रात 12 बजे से किराए में हुई वृद्धि के बाद राजस्व का ग्राफ अचानक गिर गया है। 5 अक्टूबर को परिवहन निगम की कमाई 6.32 लाख रुपए कम हो गई। 5 अक्टूबर को मात्र 75.16 लाख रुपए हुई राजस्व प्राप्त हुए। किराया में बढ़ोतरी होने से पैसेंजर्स का रुख ट्रेनों और प्राइवेट वाहनों की ओर बढ़ा है। बसों में लोड फैक्टर कम होने से राजस्व में आई कमी से परिवहन निगम के अधिकारी भी चिंतित हैं।

 

कंडक्टर से हो रही कहासुनी

परिवहन निगम ने 4 अक्टूबर की रात 12 बजे से सभी केटेगरी की बसों का सफर महंगा कर दिया है। साधारण बस किराए में 9 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है, जो कि 86 पैसे से बढ़ कर 95 पैसे प्रति किमी हो गई है। वहीं एसी बस के किराए में 16 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण एसी बस का किराया अब 1.40 रुपए से बढ़ कर 1.56 रुपए प्रति किमी हो गया है। बढ़ा हुआ किराया मांगने पर पैसेंजर्स की कंडक्टर के साथ जमकर कहासुनी हो रही है। एक दिन दिन में परिवहन निगम के एआरएम प्रशासन, डिपो के एआरएम और कंप्लेंट्स बॉक्स में 26 शिकायतें पहुंची हैं।

 

किराया बढ़ने से पहले

4 अक्टूबर की आमदनी।

- 81.48 लाख रुपए।

 

किराया बढ़ने के बाद

5 अक्टूबर की आमदनी।

- 75.16 लाख रुपए।

 

प्रति किमी बढ़ा कराया पैसे में

बस - पहले - अब

साधारण - 86 - 95

एसी - 1.40 - 1.56

 

बस अड्डा - पहले - अब

बरेली-आगरा - 218 - 339

बरेली-दिल्ली - 278 - 306

बरेली-टनकपुर - 113 - 120

बरेली-जयपुर - 463 - 487

बरेली-हल्द्वानी - 109 - 115

 

किराया बढ़ने के बाद से राजस्व में कमी आई है। पहले दिन 6 लाख रुपए राजस्व कम प्राप्त हुआ है।

नीरज अग्रवाल, एआरएम प्रशासन, परिवहन निगम