- बरेली रीजन में 60 से अधिक होंगी लेडीज कंक्डक्टर

- साल के अंत तक लेडीज कंडक्टर ज्वॉइन कर लेंगी ड्यूटी

BAREILLY:

यूपी परिवहन निगम की बसों में आने वाले दिनों में लेडीज भी पैसेंजर्स का टिकट काटती नजर आएंगी। बरेली सहित पूरे प्रदेश में कंडक्टर पद के लिए लेडीज कैंडिडेट्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरेली में रीजन में एक दर्जन से अधिक लेडीज कंडक्टर को ज्वॉइनिंग लेटर भी मिल गया है। वहीं कुछ भर्तियां अभी होनी बाकी है। साल के अंत तक लेडीज कर्मचारी अपना पदभार संभाल भी लेंगी।

एक दर्जन से अधिक को मिला ज्वॉइनिंग लेटर

अधिकारियों ने बताया कि इस समय मृतक आश्रित, अप्रेंटिस व संविदा और डायरेक्ट भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पूरे प्रदेश में तीनों केटेगरी के 3700 से अधिक भर्ती होनी है। इनमें से मृतक आश्रित में 1200, अप्रेंटिस व संविदा में 910 और डायरेक्ट भर्ती 1600 पदों होनी है। बरेली में मृतक आश्रित में 62 नए कंडक्टर की भर्ती हो चुकी है। इनमें से 14 लेडीज कंडक्टर हैं। ओवरऑल देखा जाए तो सिर्फ बरेली रीजन में 60 से अधिक लेडीज कंडक्टर की भर्ती होनी हैं।

अन्य पटल पर तैनात की भी लगेगी ड्यूटी

रोडवेज में सालों पहले लेडीज कंडक्टर हुआ करती थी। लेकिन, पैसेंजर्स द्वारा की जाने वाली अभद्रता के मामले सामने आने के बाद उनकी ड्यूटी दूसरे पटल पर लगा दिया गया था। लेकिन, अब इन्हें दोबारा से कंडक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरेली रीजन में पहले की करीब 13 लेडीज कंडक्टर है। जो फिलहाल, रीजनल वर्कशॉप, डिपोज और अन्य जगहों पर तैनात हैं।

लेडीज कंडक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मृतक आश्रितों को ज्वॉइंनिंग लेटर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही रिक्त पदों की भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रभाकर मिश्रा, आरएम, रोडवेज बरेली रीजन