RANCHI : झारखंड बोर्ड के नतीजे भले ही बेहद खराब रहे हों, पर रांची में एक ऐसा स्कूल है, जहां टॉपर्स तराशे जाते हैं। हर साल इस स्कूल से स्टेट टॉपर निकल रहे हैं। इस साल इंटर कॉमर्स के स्टेट टॉप फाइव में जिन स्टूडेंट्स ने जगह बनाई, उनमें सभी इसी स्कूल की छात्राएं हैं। इसके अलावा 2016 में भी इसी कॉलेज की छात्रा मोनालिसा सरकार कॉमर्स में स्टेट टॉपर रही थीं। 2015 में भी कॉमर्स के स्टेट टॉप टेन में इस स्कूल की सात छात्राओं को जगह मिली थी, जबकि 2014 में भी स्टेट टॉप थ्री में इस स्कूल की छात्राओं ने कब्जा कर स्कूल का नाम रौशन किया था। दरअसल, इस स्कूल से साल-दर साल टॉपर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें स्कूल की प्रिंसिपल मेरी ग्रेस, टीचर्स, स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों का अहम सहयोग है।

अटेंडेस के साथ कंप्रमाइज नहीं

पि्रंसिपल सिस्टर मेरी ग्रेस बताती हैं- सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ अनुशासन भी बेहद जरूरी है। यहां एडमिशन लेने वाली बच्चियों को शुरू में ही बता दिया जाता है कि अटेंडेंस के साथ कोई कंप्रमाइज नहीं किया जाएगा। बच्चियों को स्कूल आना जरूरी है। इसी का नतीजा है कि उसकी पढ़ाई बाधित नहीं होती है, जिसका परिणाम बेहतर रिजल्ट होता है।

स्पेशल क्लासेज का अरेंजमेंट

प्रिंसिपल बताती हैं -यहां पढ़ने वाली छात्राओं को हमेशा क्लास में ही सब कुछ पढ़ाया जाता है, उनको अलग से कुछ नहीं बताते हैं। अगर छात्राओं को कुछ समझ नहीं आता है तो उनके लिए स्पेशल क्लास भी लेते हैं और उनके कंसेप्ट को क्लियर करते हैं। अगर छात्राओं को प्रोब्लम होती है तो उसके लिए स्पेशल क्लास लिया जाता है।

पढ़ाई के साथ रिवीजन

स्कूल मे छात्राओं को जो पढ़ाया जाता है उसका रिवाइज करना हर दिन जरूरी है। बच्चों को क्लास में जो पढ़ाई होती है उसको रिवाइज करना बहुत जरूरी है हमलोग हर दिन रिवाइज जरूर कराते हैं.हमारे स्कूल के बच्चों को क्लास के रूटीन को हीं फोलो कराया जाता है है और कोर्स कंपलिट कराते हैं।

कोर्स कंप्लीट होने पर ही एग्जाम

प्रिंसिपल बताती हैं यहां रेगुलर इंटरनल एग्जाम भी आयोजित किए जाते हैं। यह तय करते हैं कि किन छात्राओं का परर्फामेंस बेहतर है। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिनका परर्फामेंस बहुत अच्छा नहीं रहता है, उनको हमलोग एग्जाम में शामिल नहीं करते हैं। बहुत सारी छात्राएं ऐसी हैं जिनका पुरा कोर्स कम्पलिट नहीं हाता है उनको हमलोग अगले साल एग्जाम देने के लिए दुबारा से तैयारी कराते हैं। ऐसी छात्राओं के लिए स्पेशल ग्रुप क्लास चलाते हैं।

टीचर्स की भी हर साल ट्रेनिंग

यहां के टीचर्स को भी हर साल ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें पढ़ाई से संबंधित अपडेट जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मोटिवेट करने के टिप्स भी उन्हें दिए जाते हैं। इसके बाद वे बच्चियों को उसी हिसाब से पढ़ाते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।

इंटर कॉमर्स के स्टेट टॉप टेन में शामिल यहां की छात्राएं (बॉक्स)

2017

रैंक नाम

1. मनीषा कुमारी -

2. अपूर्वा सिंह -

3. फातिमा रसीद -

4. चिासू जायसवाल -

8. किरचा तमंग -

-9 करूचा कुमारी -

2016

रैंक नाम

1. मोनालिास सरकार-

2. दीक्षा कुमारी मिश्रा -

4. रिया गुप्ता -

6. रेणु साव -

8. प्रिया कुमारी,

9. पुष्पा कुमारी

2015

4. रूपा कुमार -

5. शबनम शमा-

6.स्नेहल कुमारी-

7.रिया बनर्जी -

8.आशा कुमारी-

9.खुशबू कुमारी -

10. शायमा आरिब-

2014.

रैंक नाम

1. रानी तरनुम

2. निशा झा -

8. ज्योति कुमारी -

9. मोनिका कुमारी -

10. अलिशा कुमारी - -