कानपुर। आखिरी बार इस साल फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में नजर आईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बहुत बडा़ खुलासा किया है। दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नो जिपलाइन स्टंट करती दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला के मुताबिक सबसे ज्यादा लंबा जिपलाइन स्टंट करने वाली ये पहली भारतीय बन गई हैं। उर्वसी ने पोस्ट कर लिखा, 'दुबई में पहली भारतीय बन गई हूं दुनिया का सबसे लंबा जिपलाइन स्टंट करने वाली'। उर्वशी ने इसके लिए दुबई की एक टीम को धन्यवाद भी किया जिनकी वजह से ये सब पॉसिबल हो पाया।

उर्वशी ने वीडियो में किया ये कारनामा
उर्वशी रौतेला ने अपने इस गजब कारनामें का एक वीडियो फैंस से साझा किया है। इस वीडियो में उर्वशी कहीं भी डरती नहीं नजर आईं। मालूम हो कि ये जिपलाइन स्टंट 80 किलोमीटर की लंबाई का था। दुबई का ये जिपलाइन दुनिया का सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाला है। इसकी ऊंचाई 170 मीटर बताई जा रही है। फिलहाल उर्वसी से पहले किसी भारतीय ने दुबई के इस जिपलाइन स्टंट को ट्राई नहीं किया है। उर्वसी से पहले अगर किसी भारतीय ने दुबई जा कर ये किया होता तो उर्वसी ये दावा नहीं कर पातीं कि वो जिपलाइन स्टंट में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली पहली भारतीय हैं।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने किया दावा ये कारनामा करने वाली बनी पहली भारतीय,देख कर खडे़ हो जाएंगे रोंगटे
जब हाई पहन कर गिर पडी़ उर्वशी

उर्वशी ने करीब चार दिन पहले एक गार्डन में वॉक करते वक्त गिर पडी़ थीं। दरअसल उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो पेंसिल हील पहनी नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्वशी ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रिएलिटी को दर्शाया है। उर्वशी ने वीडियो में पेंसिल हील पहन कर वॉक करते दिखाया है और वीडियो के अंत में वो गिरने भी लगती हैं। इस पर उर्वशी ने एक चैलेंज देते हुए लिखा है, 'टैग योर 5 एनॉइंग फ्रेंड्स'।

Expectation Vs Reality 😂🙈 (tag ur 5 annoying friends)

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor (@urvashirautela) on Aug 17, 2018 at 2:19am PDT



हेट स्टोरी 4 से पॉपुलर हुईं उर्वशी रौतेला फिल्मों में आने से पहले कर चुकी हैं यह काम


बॉलीवुड में नहीं आज आईआईटी में होती हेट स्टोरी 4 की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk