'समिट' सुपर कंप्यूटर बनाकर इस क्षेत्र में अमरीका फिर से बन गया है नंबर वन

कानपुर। अमेरिका ने इसी हफ्ते 'समिट' नाम का एक सबसे बड़ा और अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर अनवील किया है। डेलीमेल की रिपोर्ट बताती है कि इस कंप्यूटर की परफॉर्मेंस सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल इस कंप्यूटर की पीक परफॉर्मेंस स्पीड 200 petaflops के बराबर है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह कंप्यूटर प्रति 1 सेकेंड में 200 quadrillion यानि (1,000,000,000,000,000) कैलकुलेशन कर सकता है। यह आंकड़ा सच में बहुत बड़ा है इसे आगे विस्तार से समझिएगा। फिलहाल अमेरिका के इस नए सुपर कंप्यूटर समिट' ने चाइना के सबसे बड़े और दुनिया के अब तक के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर Sunway TaihuLight को भी पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से सुपर कंप्यूटर के क्षेत्र में अमरीका एक बार फिर नंबर वन गया है।


किस काम के लिए यूज होगा अमरीका का यह सुपर कंप्यूटर

वायर्ड की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'समिट' नाम के इस सुपर कंप्यूटर में 4608 सर्वस लगे हुए हैं। यह सभी सर्वर इतनी जगह घेरते हैं, जितने में 2पूरे टेनिस कोर्ट समा सकते हैं। अमेरिका का यह नया सुपर कंप्यूटर यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी द्वारा की प्रमुख लैब में स्थापित किया गया है। फिलहाल अमेरिका का यह सुपर कंप्यूटर मेडिकल सेक्टर में यूज किया जाएगा जिसमें कैंसर रिसर्च और ह्यूमन प्रोटींस से जुड़े डाटा को एनालाइज किया जाएगा।


चाइना के सुपर कंप्यूटर से है कितना तेज?

'समिट' फिलहाल दुनिया का नंबर 1 फास्टेस्ट सुपर कंप्यूटर बन गया है। समिट सुपर कंप्यूटर चाइना के सुपर कंप्यूटर से 60 परसेंट ज्यादा तेज बताया जा रहा है। चाइना के टिहाउलाइट सुपर कंप्यूटर की परफॉर्मेंस है 93 पेटाफ्लॉप्स, जबकि समिट की परफॉर्मेंस स्पीड है 200 पेटाफ्लॉप्स। अमेरिका के समिट सुपर कंप्यूटर के द्वारा दुनिया के 500 सुपर कंप्यूटर में से अमेरिका नंबर एक पर आ गया है।जून 2013 के बाद से अमेरिका को पहली बार ये हाईएस्ट रैंकिंग मिली है। 'समिट' सुपर कंप्यूटर को बनाने में कई सालों का वक्त लगा है और इस कंप्यूटर में हजारों की संख्या में चिप्स मौजूद है। डेलीमेल के मुताबिक पिछले साल दुनिया के 500 सुपरफास्ट सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 202 सिर्फ चाइना के पास थे, जबकि अमरीका के सिर्फ 143 सुपर कंप्यूटर टॉप 500 की लिस्ट में थे।

कमर्शियल एयरक्राफ्ट से ज्यादा भारी है 'समिट'

अमरीका का 'समिट' सुपर कंप्यूटर वजन के मामले में किसी भी कमर्शियल एयरक्राफ्ट से ज्यादा भारी है। और किसी भी एवरेज लैपटॉप की तुलना में एक मिलियन ज्यादा फास्ट है। इतने भारी भरकम कंप्यूटर के हार्डवेयर को कूल यानि ठंडा रखने के लिए इसे हर मिनट 4000 गैलन पानी की जरूरत पड़ेगी। IBM ने दावा किया है कि समिट कंप्यूटर इस वक्त दुनिया का सबसे पावरफुल और स्मार्ट साइंटिफिक कंप्यूटर है।

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन प्राइवेसी बनाए रखने के लिए यह हैं लेटेस्ट तरीके, एक बार जरूर आजमाएं

इस कंपनी ने पब्लिक के लिए उतारी उड़ने वाली कार! सिर्फ 1 घंटे की ट्रेनिंग से उड़ा सकेंगे लोग

धरती का 'एक दिन' पहले सिर्फ 18 घंटे का था, अब 24 का हो गया है, यह कारस्तानी अपने चांद की है?

 

Technology News inextlive from Technology News Desk