कानपुर। 15 मार्च को दुबई की आईसीसी एकेडमी में अमेरिकी क्रिकेट टीम अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेगी। ये मैच अमेरिका बनाम यूएई के बीच खेला जाएगा। बता दें इस साल जनवरी में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट को एसोसिएट मेंबर का दर्जा दिया था। इसी के साथ यूएसए की टीम टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली 28वीं टीम बन जाएगी।
14 साल पुराना है टी-20 इतिहास
टी-20 इंटरनेशनल मैच का इतिहास करीब डेढ़ दशक पुराना है। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पहला टी-20 मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी 2005 को ऑकलैंड में खेला गया था। जिसमें कंगारुओं को 44 रन से जीत मिली थी।
1751: 1st report of a cricket match in USA
1844: 1st ever international match in any sport 🇺🇸 v 🇨🇦
1913: Philadelphia hosts final first-class match in USA for 90 years
1932: Donald Bradman tours USA
2004: USA play 1st ODI Matches v 🇦🇺+🇳🇿
2019: USA play 1st T20 Internationals v 🇦🇪 pic.twitter.com/Bp0VRB6LX3— USA Cricket (@usacricket) March 14, 2019
अब तक 752 मैच खेले जा चुके
पिछले 14 सालों में 28 टीमों ने मिलकर कुल 752 मैच खेले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 142 मैच पाकिस्तान ने खेले। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके खाते में 118 मैच हैं।
इन टीमों ने खेला है टी-20 इंटरनेशनल मैच -
टीम | मैच |
अफगानिस्तान | 71 |
ऑस्ट्रेलिया | 116 |
बहरीन | 4 |
बांग्लादेश | 85 |
बरमूडा | 3 |
कनाडा | 19 |
इंग्लैंड | 108 |
हांगकांग | 24 |
भारत | 115 |
आयरलैंड | 75 |
केन्या | 29 |
कुवैत | 4 |
मालदीव | 4 |
नेपाल | 15 |
नीदरलैंड | 53 |
न्यूजीलैंड | 118 |
ओमान | 20 |
पाकिस्तान | 142 |
पापुआ न्यू गिनी | 9 |
कतर | 5 |
सउदी अरब | 5 |
स्काॅटलैंड | 53 |
साउथ अफ्रीका | 110 |
श्रीलंका | 111 |
यूएई | 30 |
वेस्टइंडीज | 110 |
जिंबाब्वे | 62 |
आज ही खेला गया था पहला टेस्ट, जानें किसने फेंकी थी पहली गेंद
Cricket News inextlive from Cricket News Desk