- सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा मतदान

- बरेली के 9 सीटों से 97 प्रत्याशी है मैदान में

BAREILLY:

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67 सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस क्रम में बरेली की 9 सीटों पर मतदान होने है। इन सीटों से 97 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से 3 सीट पर कांग्रेस, 6 सीट पर सपा चुनाव लड़ रही है। जबकि, बीजेपी और बसपा सभी सीटों से अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही हैं। जिले के लिए 3239 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। इसके अलावा वीडियो कैमरा, वेब कैमरा और माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। वहीं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं।

मतदान स्थल पर व्हीकल बैन

विस चुनाव के दौरान पोलिंग सेंटर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मतदान स्थल से 200 मीटर के दायरे में व्हीकल्स की एंट्री बैन है। हालांकि, दिव्यांग और प्रेग्नेंट लेडीज के लिए यह बाध्यता नहीं है। उनकी हेल्प के लिए कर्मचारी पोलिंग बूथ पर मौजूद रहेंगे, जो उन्हें मतदान करने में मदद करेंगे। विस चुनाव में पहली बार 152 मॉडल पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं, जहां पर पानी के साथ ही शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद रहेगी।

- 16,68,344 पुरुष मतदाता।

- 13,83,278 महिला मतदाता।

- 86 अन्य मतदाता।

- 4022 नए मतदाता नामांकन के दौरान जुड़े।

- 30,55,730 टोटल मतदाता।

- 9 सीट पर 97 प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव।

- 3 सीट पर कांग्रेस, 6 पर सपा, 9-9 सीट पर बीजेपी और बसपा।

- 7 बजे से सुबह से शाम 5 बजे तक मतदान का समय।

ये दिखा कर करें वोटिंग

- वोटर आईडी कार्ड।

- आयोग की मतदाता पर्ची।

- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस।

- फोटोयुक्त पहचान पत्र।

- मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड।

- श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।

- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।

- विधायक, एमपी को जारी पहचान पत्र।

- बैंक और डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक।

- आधार कार्ड।

हेल्प लाइन

- 1950.

- 18001803690 बरेली हेल्प लाइन नंबर।

- 15 हजार पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों की ड्यूटी।

- 10 फीसदी कर्मचारी रखे गऐ रिजर्व। जरूरत पड़ने पर लगाई जाएगी इनकी ड्यूटी।

- 231 सेक्टर और 28 जोनल मजिस्ट्रेट।

- 324 संवेदनशील बूथ पर वेबकास्टिंग।

- 523 बूथों पर वीडियो कैमरे की व्यवस्था।

- 352 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे तैनात।

पोलिंग बूथ का हाल

विस क्षेत्र - बूथ

बहेड़ी - 376

मीरगंज - 353

भोजीपुरा - 375

नवाबगंज - 353

फरीदपुर - 343

बिथरी - 390

शहर - 406

कैंट - 325

आंवला - 318