कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों (रामपुर, बरेली, मैनपुरी, संभल, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला, मुरादाबाद, और पीलीभीत) पर आज यानी कि 18 अप्रैल को मतदान हुआ। बरेली में इस बार 60 परसेंट तो आंवला में 2014 की तुलना में थोड़ा कम मतदान हुआ है। आइये जानें पिछली बार यानी लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में इस बार बरेली और आंवला में वोटिंग प्रतिशत कितना कम या अधिक रहा।

बरेली लोकसभा सीट

बरेली लोकसभा सीट पर इस बार 61.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। बरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी के संतोष कुमार गंगवार तो कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरेन चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं इन लोगों को टक्कर देने में महागठबंधन के रईस अहमद (समाजवादी पार्टी) ने भी कोई कसर नहीं छोड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 61.22 परसेंट लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इससे पता चलता है कि लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में इस बार यहां मतदान का प्रतिशत लगभग बराबर रहा है।।

लोकसभा चुनाव 2019 : आजम-जया व मुलायम-शिवपाल की किस्मत का आज होगा फैसला

आंवला लोकसभा सीट

आंवला सीट पर इस बार कुल 58.73 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। आंवला लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी जबरदस्त है। यहां पर बीजेपी ने जहां धर्मेंद्र कुमार पर भरोसा जताया, वहीं उनके सामने कांग्रेस के कुंवर सर्वराज सिंह उतरे हैं। इन दोनों कैंडिडेटों से मुकाबला करने के लिए महागठबंधन ने रुचि विरा (बहुजन समाज पार्टी) को मजबूत दावेदार के रूप में खड़ा किया है। लोकसभा चुनाव 2014 में यहां 60.20 परसेंट मतदान हुआ था। पिछली बार की तुलना में इस बार यहां वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है।