कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों( मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गौतमबुद्धनगर) पर मतदान हुआ। इन आठ सीटों पर 63.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वेस्टर्न यूपी की इन सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन के बीच है। आइये जानें पिछली बार यानी 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इन आठ सीटों पर इस बार वोटिंग प्रतिशत कितना कम या अधिक रहा।


सहारनपुर लोकसभा सीट
सहारनपुर लोकसभा सीट पर शाम छह बजे तक 70.68 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस सीट से बीजेपी की तरफ से राघव लखन पाल तो कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में उतरे हैं। वहीं महागठबंधन ने हाफिज फजलुर्रहमान (बसपा) को इनसे टक्कर लेने के लिए उतारा है। अगर 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो तब यहां 74.26 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसका मतलब है कि इस बार वोटिंग में चार प्रतिशत की कमी आई है।
analysis: uttar pradesh lok sabha voting 2019 phase 1: वेस्‍ट यूपी में वोटर्स का उत्‍साह रहा कम,तभी ऐसा रहा वोट परसेंट

मेरठ लोकसभा सीट
शाम छह बजे तक आई रिपोर्ट के अनुसार मेरठ सीट पर इस बार 63.00 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीजेपी ने यहां से लगातार दो बार सांसद चुने जा चुके राजेंद्र अग्रवाल को उतारा है। वहीं कांग्रेस से हरेंद्र अग्रवाल मैदान में हैं। सपा/बसपा/रालोद महागठबंधन ने हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा) को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 63.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इस डेटा से पता चलता है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत लगभग बराबर रहा है।

गाजियाबाद लोकसभा सीट
गाजियाबाद सीट पर इस बार 70.68 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। बीजेपी ने यहां विजय कुमार सिंह (जनरल वीके सिंह ) को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। कांग्रेस ने यहां उनको टक्कर देने के लिए डाॅली शर्मा को घोषित किया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने सपा के सुरेश बंसल को इन प्रत्याशियों से टक्कर लेने के लिए उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 56.94 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इससे पता चलता है कि इस बार वोटिंग में करीब 14 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है।

Uttar Pradesh (UP) Lok Sabha Voting 2019 Phase 1 Live Update: मेरठ में हुआ 64.25 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस चुनाव में कुल 66.66 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की। यहां से बीजेपी ने संजीव कुमार बालियान को तो महागठबंधन ने अजीत सिंह (राष्ट्रीय लोक दल) को चुनावी कमान थमाई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 64.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इस बार यहां वोटिंग में करीब दो प्रतिशत की कमी आई है।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट
गौतम बुद्ध नगर सीट पर इस बार कुल 60.15 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। यहां बीजेपी के डाॅक्टर महेश शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के डाॅक्टर अरविंद कुमार सिंह से है। वहीं इनसे मुकाबला करने के लिए महागठबंधन से सतवीर (बसपा) उतरे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 60.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इससे पता चलता है कि यहां का वोटिंग प्रतिशत पिछली बार की तुलना में बराबर रहा है।

बिजनौर लोकसभा सीट
बिजनौर लोकसभा सीट पर इस बार कुल वोटिंग परसेंटेज 60.15 प्रतिशत रहा है। यहां से बीजेपी ने राजा भरतेंद्र सिंह को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने भी बसपा से आए बड़े मुस्लिम चेहरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा महागठबंधन ने मलूक नागर (बसपा) को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 67.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। पिछली बार की तुलना में इस बार यहां सात परसेंट कम लोगों ने मतदान किया है।
analysis: uttar pradesh lok sabha voting 2019 phase 1: वेस्‍ट यूपी में वोटर्स का उत्‍साह रहा कम,तभी ऐसा रहा वोट परसेंट

कैराना लोकसभा सीट

कैराना लोकसभा सीट पर इस बार कुल 62.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। यहां से बीजेपी ने प्रदीप कुमार को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से हरेंद्र सिंह मलिक और महागठबंधन ने तबस्सुम बेगम (सपा) को चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां 73.10 परसेंट लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। यह डेटा साफ जाहिर करती है कि इस बार के चुनाव के वोटिंग प्रतिशत में सीधे 10 परसेंट का फर्क आया है।

बागपत लोकसभा सीट

बागपत लोकसभा सीट पर इस बार कुल 63.90 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। बीजेपी की तरफ से यहां सत्यपाल सिंह और महागठबंधन से जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 66.75 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। पिछली बार की तुलना में इस बार यहां करीब तीन परसेंट कम लोगों ने मतदान किया है।