उत्‍तराखंड इलेक्‍शन 2017 : यहां के चार धाम,जो जीता उसका हुआ नाम

केदारनाथ
केदारनाथ में भगवान शिव का सुप्रसिद्ध मंदिर है। यहां 2013 में आई आपदा के समय यह मंदिर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहा। वर्तमान विधानसभा में इस जगह का प्रतिनिधित्व शैला रानी रावत करती हैं। जिन्होंने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती। इस बार वह बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से मनोज रावत मुकाबले में हैं। 2002 व 2007 में इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर आशा देवी विजयी हुई थीं।

उत्‍तराखंड इलेक्‍शन 2017 : यहां के चार धाम,जो जीता उसका हुआ नाम

बदरीनाथ
चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ में भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर है। यह उत्तराखंड ही नहीं भारत के चार धामों में से भी एक है। वर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व राजेंद्र सिंह करते हैं। जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे। वह इस बार फिर कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बीजेपी से महेंद्र भट्ट मैदान में हैं। केदार सिंह फोनिया ने 2007 में बीजेपी के टिकट पर यह सीट जीती थी। 2002 में कांग्रेस डा. अनुसुया प्रसाद ने यहां जीत दर्ज की थी।

उत्‍तराखंड इलेक्‍शन 2017 : यहां के चार धाम,जो जीता उसका हुआ नाम

यमुनोत्री
यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है। जिसे यहां देवी का दर्जा दिया गया है। उनके नाम पर यहां देवी यमुना का मंदिर बना हुआ है। जहां सालाना बड़ी संख्या श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां से 2012 व 2002 में प्रीतम सिंह पंवार ने जीत दर्ज की थी। दोनों ही बार उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार केदार सिंह को हराया। जो 2007 में यहां से विधायक चुने गए थे। इस बार बीजेपी से केदार सिंह, कांग्रेस से संजय डोभाल व यूकेकेडी से पुरुषोत्तम उनियाल चुनाव मैदान में हैं। 

उत्‍तराखंड इलेक्‍शन 2017 : यहां के चार धाम,जो जीता उसका हुआ नाम

गंगोत्री
उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के तट पर स्थित यह जगह गंगा नदी का उद्गम स्थल है। कहते हैं भगवान शिव ने जब अपनी जटाओं से गंगा की धारा छोड़ी तब पहली बार उनका अवतरण यहीं हुआ। यहां गंगोत्री मंदिर स्थित है। वर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के विजयपाल सिंह साजवान कर रहे हैं। उन्होंने 2002 में भी इस सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार भी वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां 2007 में बीजेपी के गोपाल सिंह रावत विजयी हुए थे। जो 2017 में भी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk