DEHRADUN: प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्रालय ने क्00 से कम छात्रसंख्या वाले सरकारी डिग्री कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोले गए फ्0 डिग्री कॉलेजों पर बंदी तलवार लटक गई है। इन नए कॉलेजों में छात्र संख्या काफी कम है।

 

फ् सालों में कॉलेज हुए 100

राज्य में सरकारी डिग्री कॉलेजों की संख्या तकरीबन क्00 है। पिछली कांग्रेस सरकार ने ताबड़तोड़ तरीके से नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की थी। पिछले फ् सालों में खोले गए नए कॉलेजों के बूते ही उक्त आंकड़ा 70 से बढ़कर क्00 तक पहुंचा। इससे उच्च शिक्षा महकमे पर खर्च का बोझ बढ़ चुका है। अब नई सरकार को इस खर्च से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने बीते दिनों शासन और महकमे के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कॉलेजों में कम छात्रसंख्या के चलते पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर भी चर्चा हुई।

 

दूसरे कॉलेजों में होगा सुधार

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ। रावत का कहना है कि कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों का संचालन बंद होने की स्थिति में पहले से नजदीकी क्षेत्रों में संचालित कॉलेजों की दशा में सुधार किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने हरिद्वार में ज्यादा आबादी को देखते हुए वहां नए कॉलेजों की स्थापना की संभावना का पता लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।