-बादलों की गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा

-सूबे के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बरसात की उम्मीद

DEHRADUN: सूबे की राजधानी देहरादून में बरसात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा और बादलों की गरजन के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। उधर, सूबे के कुछ स्थानों पर भी मध्यम दर्जे की बरसात होने की उम्मीद जताई गयी है।

फ्ख् पार रहा दून का पारा

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देहरादून का अधिकतम टेम्प्रेचर फ्ख्.म् डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम टेम्प्रेचर की बात करें तो यह ख्ब्.भ् डिग्री सेल्सियस के रूप में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज टेम्प्रेचर में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है।

ऐसा ही रह सकता है मौसम

पुर्वानुमान लगाया गया है कि अगले लगभग 7ख् घंटे तक मौसम में बादलों का सामान्य असर देखा जा सकता है। शुक्रवार को बूंदाबांदी होने का यह असर रहेगा कि राजधानी देहरादून में दूनाइट्स को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम टेम्प्रेचर फ्ख् डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम टेम्प्रेचर ख्ब् डिग्री के आसपास बना रह सकता है। बताते चलें कि इससे पहले कई दिनों तक मौसम विभाग की ओर से सूबे के कई जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी हो चुका है। तब वर्षा भी अच्छी-खासी हुई थी। बादल भी फटने की घटनाएं हुई थीं। लेकिन, राहत की बात यह है कि अब मौसम सामान्य रहने की उम्मीद बनी हुई है।