- एनईआर गोरखपुर में ग्रुप सी के 1588, जबकि ग्रुप सी के 3388 पदों के लिए निकाली गई वैकेंसी
- कुल ग्रुप डी के 62907 पदों पर निकाली गई है वैकेंसी, जबकि ग्रुप सी में 26502 पदों पर निकाली गई है वैकेंसी
- ग्रुप सी के लिए 05 मार्च, जबकि ग्रुप डी की 12 मार्च है लास्ट डेट
GORAKHPUR: जॉब ढूंढ रहे बेरोजगारों के लिए केंद्र सरकार ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। देश भर में रेलवे के ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए बंपर रिक्रूटमेंट निकाली है। जहां ग्रुप सी के 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, वहीं ग्रुप सी में भी 26 हजार से ज्यादा पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई है। कुल 88 हजार से ज्यादा पोस्ट पर निकाली गई वैकेंसी में एनईआर के खाते में भी काफी सीट्स आई हैं। एनई रेलवे ग्रुप सी में करीब 1588 पोस्ट भरी जानी है, जबकि ग्रुप सी के 3388 पोस्ट के लिए आरआरबी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सबकुछ ठीक रहा, तो शहर के हजारों युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मौका मिला है।
12 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म
रेलवे की ओर से निकाली गई इन भर्तियों के लिए फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स ग्रुप डी के लिए 12 मार्च तक फॉर्म भर सकेंगे, जबकि ग्रुप सी के लिए फॉर्म भरने का सिलसिला 5 मार्च तक चलेगा। फॉर्म ऑनलाइन मोड में इंडियन रेलवे के साथ ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड गोरखपुर की वेबसाइट से भी भरा जा सकता है। एनईआर के अलावा रेलवे ने सभी बोर्ड के लिए वैकेंसी निकाली है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स डीटेल्ड इंफॉर्मेशन स्टडी करने के बाद ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इंपॉर्टेट डेट्स -
फॉर ग्रुप डी ऑनलाइन अप्लीकेशन की लास्ट डेट - 12 मार्च 23.59 तक
फॉर ग्रुप सी ऑनलाइन अप्लीकेशन की लास्ट डेट - 5 मार्च 23.59 तक
अप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट -
ऑनलाइन पेमेंट - 12 मार्च रात 10 बजे तक
एसबीआई बैंक चालान - 12 मार्च दोपहर 1 बजे से
पोस्ट ऑफिस चालान - 10 मार्च दोपहर 1 बजे से
यहां के लिए है वैकेंसी -
ग्रुप डी -
अहमदाबाद (डब्लूआर) - 6087
अजमेर (एनडब्लूआर) - 4755
इलाहाबाद (एनसीआर) - 4762
बंगलुरु (एसडब्लूआर) - 2293
भोपाल (डब्लूसीआर) - 3522
भूवनेश्वर (ईसीओआर) - 1532
बिलासपुर (एसईसीआर) - 1159
चंडीगढ़ (एनआर) - 7832
चेन्नई (एसआर) - 2979
गोरखपुर (एनईआर) - 3388
गुवाहटी (एनएफआर) - 2577
कोलकाता (ईआर) - 2367
मुंबई (सीआर) - 4625
पटना (ईसीआर) - 5981
रांची (एसईआर) - 2525
सिकंदराबाद (एससीआर) - 6523
किसकी कितनी वैकेंसी -
अनरिजर्व्ड - 31889
एससी - 9453
एसटी - 5061
ओबीसी - 16502
टोटल - 62907
ग्रुप सी-
असिस्टेंट लोको पाइलट -
अनरिजर्व्ड - 623
एससी - 186
एसटी - 92
ओबीसी - 333
टोटल - 1234
टेक्नीशियन -
अनरिजर्व्ड - 190
एससी - 48
एसटी - 25
ओबीसी - 91
टोटल - 354
रेलवे में बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकाली गई है। एनई रेलवे गोरखपुर में ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए हर कैटेगरी में भर्तियां हैं। लोग ऑनलाइन मोड में रेलवे की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। ग्रुप सी के लिए 5 मार्च और ग्रुप डी के लिए 12 मार्च फॉर्म भरने की लास्ट डेट है।
- संजय यादव, सीपीआरओ, एनई रेलवे