हमारे धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने, उसे उपयुक्त दिशा में रखने और उचित रंग के पर्दों का इस्तेमाल करने के संबंध में कई नियम बताए गए हैं, साथ ही यह भी बताया गया है कि दीपक की लौ किस दिशा में होने से उसका क्या लाभ मिलता है:

1. पूर्व दिशा: यदि दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखी जाए, तो वास्तु के मुताबिक इससे आयु में वृद्धि होती है।

2. पश्चिम दिशा: दीपक की लौ को कभी पश्चिम दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे दु:ख बढ़ता है।

3. उत्तर दिशा: दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से लोगों को धन लाभ होता है। 4. दक्षिण दिशा: दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हमेशा हानि होती है। यह हानि किसी व्यक्ति या धन को खोने के रूप में भी हो सकती है।

4. ईशान कोण: अगर आपको कमरे के इस कोण में पर्दे लगाने हैं, तो यहां सफेद, क्रीम, हल्के पीले रंग के पर्दे लगाना लाभदायी होगा।

5. आग्नेय कोण: कमरे के इस कोण में लाल रंग, मैरून व सिंदूरी रंग के पर्दे लगाने चाहिए।

6. नैऋत्य कोण: अगर कमरे के खिड़की-दरवाजे इस कोण में हैं, तो यहां हरे या काले रंग के पर्दे लगाने चाहिए।

7. वायव्य कोण: इस कोण में हमेशा नीले, स्लेटी या बैंगनी कलर के पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

महाशिवरात्रि 2019: ऐसे भगवान शिव की आराधना से पूर्ण होंगी मनोकामनाएं, जानें पूजा विधि और सामाग्री

महाशिवरात्रि 2019: दुर्लभ योग में पड़ रही है शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk