कहां रखा एक्वेरियम होगा शुभ

एक्वेरियम को घर में रखने का एक निश्चित स्थान होता है। एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहतर रहता है। आप चाहते हैं घर के सदस्यों में आपसी प्यार बना रहे तो इसे मेन गेट की बाएं ओर रखे।

बच्चों के लिए यहां रखें एक्वेरियम

बच्चों में अच्छे संस्कार, पढाई व करियर में सुधार के लिए एक्वेरियम को घर की पूर्वोत्तर दिशा में रखना चाहिए। यहां रखा एक्वेरियम बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।

जानें घर में कहां और किस रंग की मछली रखने से होगा आपका कल्‍याण

किस रंग की मछली होनी चाहिए

सही रंग की मछलियां रखने पर घर के लोगों पर आने वाली हर परेशानी अपने आप खत्म हो जाएगी। एक्वेरियम में 8 मछलियां लाल-सुनहरी और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए।

क्यों खास है काले रंग की मछली

मान्यता है कि जब भी एक्वेरियम में रखी काले रंग की मछली मर जाती है तो उसने घर के किसी सदस्य पर आने वाली मुसीबत को खुद पर झेल लिया और अब घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

जानें घर में कहां और किस रंग की मछली रखने से होगा आपका कल्‍याण

यहां न रखे एक्वेरियम

एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे घर की सम्पति और बिजनेस को नुकसान पहुंचता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk