वैट में इजाफा, महंगी होगी दीवाली

कैबिनेट ने लिया फैसला

सरकार ने कहा: अब भी बिहार से कम ही रहेगा टैक्स

RANCHI (23 Sep) : राज्य सरकार ने वैल्यू एडड टैक्स यानी वैट की दो अनुसूचियों (बी और डी) में संशोधन कर राज्य में टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। जिन सामानों पर अभी तक भ् परसेंट टैक्स लगता था, उनमें अब भ्.भ् परसेंट और जिनमें क्ब् परसेंट लगता था, उनमें क्ब्.भ् परसेंट टैक्स लगेगा।

इस फैसले से बड़ी संख्या में घरेलू इस्तेमाल की चीजें महंगी हो जाएंगी। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि दीपावली और धनतेरस के मौके पर होनेवाली खरीदारी पर इस फैसले का सीधा असर होगा। ऐसे कई सामान महंगे हो जाएंगे, जिन्हें त्यौहार के मौके पर विशेष रूप से खरीदने का प्रचलन रहा है। वैसे सरकार ने इस फैसले पर यह तर्क दिया है कि अब भी झारखंड में बिहार से कम ही टैक्स रहेगा। जिन श्रेणियों में झारखंड सरकार ने टैक्स में इजाफा किया है, उनमें बिहार में क्रमश: म् और क्भ् परसेंट टैक्स है।

दूसरी ओर सरकार ने बिजनेस क्लास पर थोड़ी नरमी बरती है। राज्य के वैसे व्यवसायियों को सेल्स टैक्स के एसेसमेंट से मुक्ति देने का फैसला किया गया है, जिनका सालाना टर्न ओवर ख् करोड़ रुपए तक हो। पहले यह सीमा सिर्फ पांच लाख रुपए तक ही थी। यह बिजनेस पर्सन के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि उन्हें एक झटके में ही एक जटिल प्रक्रिया से मुक्ति मिल जाएगी। अनुमान है कि राज्य में ऐसे 70 परसेंट व्यावसायी होंगे, जिन्हें इस फैसले से राहत मिल जाएगी।

इतना ही नहीं सरकार ने वाणिज्य कर भुगतान के मामलों में पेनाल्टी को भी कम कर दिया है। पहले किसी डिफॉल्टर बिजनेस इस्टैबलिशमेंट से हर महीने भ् परसेंट के हिसाब से पेनाल्टी ली जाती थी, जो अब केवल ख् परसेंट हो जाएगी।

तेजाब हमले की पीडि़ता को फ् लाख

स्टेट कैबिनेट ने झारखंड पीडि़त प्रतिकर स्कीम-ख्0क्ख् में संशोधन करते हुए विभिन्न तरह के अपराध पीडि़तों को मिलने वाले मुआवजे की राशि तय कर दी है। इसके अनुसार तेजाब हमले के पीडि़त को फ् लाख, बलात्कार पीडि़ता को फ् लाख, शारीरिक शोषण के शिकार नाबालिग को ख् लाख, यौन उत्पीड़न के शिकार को भ्0 हजार और मानव तस्करी के शिकार को पुनर्वास के लिए क् लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर पीडि़त की उम्र क्ब् वर्ष से कम होगी, तो इस राशि में और भ्0 फीसदी का इजाफा कर दिया जाएगा।

दो फिल्में इंटरटेनमेंट टैक्स से मुक्त

सरकार ने दो फिल्मों को इंटरटेनमेंट टैक्स से फ्री करने का भी फैसला किया है। इनमें गुटरूं गुटरगूं और एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी शामिल है।

आतंकी पकड़वाएं, एक करोड़ पाएं

कैबिनेट ने गृह विभाग के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार उग्रवादी संगठनों के पोलित ब्यूरो सदस्य, केंद्रीय कमेटी के सचिव या केंद्रीय कमेटी के सदस्य को गिरफ्तार कराने वालों को बतौर ईनाम एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

बाक्स

क्या-क्या होगा महंगा

भ् परसेंट से भ्.भ् परसेंट

क्। कैमिकल, इनसेक्टीसाइड

ख्। आयरन, कॉपर, अल्युमीनियम

फ्। कैपिटल गुड्स ऑफ प्लांट

ब्। मशीनरी

भ्. आइस क्रीम

क्ब् परसेंट से क्ब्.भ् परसेंट

क्। मोटर वेह्किल

ख्। टीवी

फ्। फ्रीज

ब्। स्टोन चिप्स

भ्। सीमेंट

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

-विधायकों को रेल और हवाई यात्रा के लिए अब भ् लाख रुपए सालाना मिलेंगे। पहले फ् लाख रुपए मिलता था।

-जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें सफेद राशन कार्ड मिलेगा। इससे लोग केरोसिन ले सकेंगे।

-जाति प्रमाण पत्र लेने के लिए अब फॉर्म में अपना धर्म भी लिखना होगा।

-सीमेंस कंपनी के सहयोग से खुलेंगे तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और क्भ् टेक्निकल स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट।

-राज्य के क्ख् जिलों में होगी सहायक पुलिस की बहाली। ख्भ्00 पदों का सृजन।

-भ् अप्रैल ख्0क्म् के पहले जिन घरों का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दिया गया है, वे कोई नया कागजात नहीं दे पाएंगे।

-पीएमसीएच, धनबाद और एमजीएम, जमशेदपुर में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए नियम बदले गए। अब वाक इन इंटरव्यू से होगा चयन। उम्र सीमा फ्भ् से बढ़ाकर ब्0 की गई।